• संसद भवन परिसर में हुआ गजब का नाटक, भगवा पहनकर पुजारी वेश में सांसद पप्पू यादव, मांगने लगे चंदा

    शुक्रवार को विपक्षी सांसदों ने इस गजब नाटक का मंचन करके सरकार पर निशान साधा. इसका वीडियो वायरल होते ही तेजी से लोगों का ध्यान आकृष्ट किया।

    नई दिल्ली, 31 जुलाई 2026. संसद के मानसून सत्र के दौरान आज शुक्रवार को लोकसभा परिसर में एक अलग ही नजारा देखने को मिला. जब विपक्षी सांसदों ने केंद्र सरकार के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान विपक्षी सांसदों द्वारा प्रस्तुत किया गया नाटक का अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस गजब विरोध प्रदर्शन ने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

    गजब नाटक के जरिए अनोखा विरोध प्रदर्शन
    प्रदर्शन के दौरान पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भगवा वस्त्र पहनकर एक पुजारी की भूमिका निभाई.
    उनके सामने प्रतीकात्मक रूप से चंदा लेने की व्यवस्था की गई थी. इस गजब नाटक में समाजवादी पार्टी की सांसद रुचि वीरा भी शामिल हुई. जबकि  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी वहां पहुंचे और उन्होंने प्रतिकात्मक रूप से चंदा दिया. इसके बाद पप्पू यादव चंदा लेकर वहां से भागने का नाटक करने लगे. तभी अन्य विपक्षी सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया और "चंदा चोर "  "गद्दी छोड़ " के जमकर नारे लगाए.

    राम मंदिर चंदा और अन्य मुद्दों पर सियासत
    विपक्षी दल पिछले कुछ दिनों से अयोध्या राम मंदिर से जुड़े चंदा चोरी के मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के विरुद्ध लगातार विरोध जताते रहे हैं. समाजवादी पार्टी के सांसद पिछले कई दिनों से संसद परिसर में दान पात्र लेकर पहुंच रहे हैं. दरअसल, एक दिन पहले समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने भी  इसी तरह प्रदर्शन किया था.

    शुक्रवार को इसी कड़ी में विपक्षी सांसदों ने इस गजब नाटक का मंचन करके सरकार पर निशान साधा. सांसद पप्पू यादव ने  इस दौरान कहा कि हमारे खून में चोरी है, जिस राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है. संसद के इस मानसून सत्र में लगातार विभिन्न मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक जारी है. इस बार विपक्ष ने पारंपरिक नारेबाजी  के बजाय नाटकीय अंदाज में अपनी बात रखी है. इस प्रदर्शन को देखने के लिए संसद परिसर में  कई लोग और मीडियाकर्मी इकट्ठा हो गए थे.