• चिकित्सक जो 92 साल की उम्र में भी करती है ऑपरेशन, क्यों नहीं हो रही रिटायर?

    अब तक जिन चिकित्सकों से आप मिले हैं, उनमें सबसे अधिक अनुभव किसके पास था? इस सवाल पर जवाब क्या हो सकता है? 30 साल, 40 साल  या फिर 50 साल? समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट:-

    हैदराबाद, 2 अगस्त 2026. लेकिन क्या आप ऐसे चिकित्सक से मिले हैं, जिनके पास करीब  70 साल का अनुभव हो ? शायद नहीं... मैं जिस चिकित्सक के बारे में बात करता हूं, वह एमबीबीएस करने के बाद 68 से भी अधिक वर्षों से स्वास्थ्य सेवाएं दे रही हैं. ये हैं डॉ. सूरी श्रीमाथी, जो हैदराबाद में रहती हैं. 92 वर्ष की आयु में भी लगातार ऑपरेशन कर रही हैं. 1958 में सूरी श्रीमाथी ने एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर लेने के बाद अपना करियर शुरू किया था. आज भी वह पूरे जोश और उत्साह के साथ मरीज को देखते हैं और जरूरत पड़ने पर सिजेरियन डिलीवरी भी कराती हैं. वह किसी युवा चिकित्सक की तरह मेडिकल सेवाएं दे रही हैं.

    जिस आयु में बहुत से लोगों को चलने- फिरने अब रोजमर्रा के काम करने में दिक्कत होती है, उसे आयु में वह न सिर्फ मरीजों का इलाज करने के लिए स्टेथोस्कोप संभालती हैं, बल्कि पूरे भरोसे के साथ ऑपरेशन करती हैं. डॉक्टर सूरी श्रीमाथी खुद कार चला कर अस्पताल जाती हैं. 92 वर्ष की आयु में भी उनकी याददाश्त बेहद तेज है और उनके हाथ नहीं कांपते. डॉ. सूरी श्रीमाथी बताती है कि दूसरे डॉक्टरों की तरह उन्हें भी दवाओं के नाम अच्छी तरह याद रहते हैं.

    तीन पीढ़ियों का इलाज करने वाली डॉक्टर
    डॉक्टर सूरी श्रीमाथी की सहयोगी चिकित्सक रजनी कुमारी बताती है कि "उनके हाथ कभी नहीं कांपते. हो सकता है हमारे हाथ कांप जाए, लेकिन उनके हाथ बिल्कुल नहीं कांपते." रजनी कुमारी कहती हैं, " योग, ध्यान, संतुलित खानपान, अपने पेशे के प्रति अटूट समर्पण, तनाव मुक्त स्वभाव और अनुशासित जीवन शैली ही इसकी वजह है. वह कई बार  नींद की परवाह किए बिना भी लगातार काम कर सकती हैं." उनकी पेशेंट रही तुलसी कहती है कि, चिकित्सक श्रीमाथी का जिक्र होने पर वह भावुक हो जाती हैं.

    अपने अनुभव साझा करते हुए वह कहती हैं, " डॉ. सूरी श्रीमाथी मरीजों की समस्याएं बहुत धैर्य से सुनती हैं. 24 घंटे में कभी भी फोन करें, वह बिना झुंझलाए जवाब देती हैं." 'जब मैं पहली बार उन्हें देखा था तो मुझे डर लगा था. मैंने सोचा कि ' इतनी आयु की डॉक्टर क्या ठीक से ऑपरेशन कर पाएगी?" लेकिन समय के साथ मैंने दूसरे मरीजों के अच्छे अनुभव सुने. मैंने यह भी देखा कि  चिकित्सक सूरी श्रीमाथी हमारी कितनी अच्छी देखभाल करती हैं. इसके बाद मेरा डर पूरी तरह खत्म हो गया और मेरा भरोसा उनके प्रति और बढ़ गया."