• श्री दरबार मैसम्मा बोनालू का कारवान में भव्य महोत्सव आरंभ

    समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट: हैदराबाद, 2 अगस्त 2026. यहां  के कारवान स्थित श्री दरबार मैसम्मा एवं श्री महाकाली मैसम्मा दिवाली ट्रस्ट बोर्ड और बोनालू उत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहे श्री दरबार मैसम्मा बोनालू महोत्सव का रविवार को श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में कारवान में आरंभ हुआ. यह धार्मिक महोत्सव 2 अगस्त से आरंभ होकर 10 अगस्त 2026 तक विविध धार्मिक, सांस्कृतिक पारंपरिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा.

    महोत्सव के शुभारंभ के मौके पर माता के पावन घटम की विधिवत पूजा- अर्चना श्री मुल्ले अंजय्या के साथ मंदिर के मुख्य पुजारी श्री मुल्ले भिक्षापति के निवास पर संपन्न हुई. तत्पश्चात भव्य घटम यात्रा भंजावाड़ी स्थित श्री बंगारू मैसम्मा मंदिर होते हुए श्री दरबार मैसम्मा मंदिर पहुंची. इस यात्रा के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के जयकारों के साथ भक्तिमय वातावरण का निर्माण किया एवं घटम यात्रा कारवान इलाके में विभिन्न बस्तियों एवं गलियों से गुजरते हुए निकली, जहां श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर श्रद्धापूर्वक जल अर्पित किया और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया.

    मिली जानकारी के मुताबिक महोत्सव के दौरान प्रतिदिन घटम यात्रा निकाली जाएगी. इस अवसर पर माता के पवित्र घटम को श्रद्धापूर्वक घर- घर ले जाया जाएगा, जहां भक्तजन माता के दर्शन कर जल के  छाँके अर्पित करेंगे और सुख - स्मृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना करेंगे. 7 दिनों तक मंदिर परिसर में भक्ति संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में मंदिर के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष का श्री दरबार मैसम्मा कारवान में सामूहिक बोनालू महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है.

    उन्होंने कहा कि  बोनालू तेलंगाना का एक प्रमुख लोक और धार्मिक पर्व है, जो श्रावण मास में आदि शक्ति की आराधना के रूप में मनाया जाता है. इस दौरान श्रद्धालु माता को पारंपरिक बोनम अर्पित कर परिवार और समाज की सुख - समृद्धि की कामना करते हैं. मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष टी. अमर सिंह ने महोत्सव के संबंध में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे बोनालू उत्सव को आपसी भाईचारे, सौहार्द, अनुशासन एवं अमन शांति के वातावरण में मनाएँ और धार्मिक परंपराओं का पूर्ण सम्मान करते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाएँ. घटम यात्रा एवं शुभारंभ समारोह में कारवान इलाके तथा नगर के अनेक राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र के विशिष्ट व्यक्तियों ने उपस्थिति दर्ज कराई.

    इस दौरान ठाकुर अमर सिंह, देवरा राजेश्वर, ठाकुर हीरा सिंह, ठाकुर गोविंद सिंह 'अक्षय ', ठाकुर योगराज सिंह,  पाशम राजेंद्र यादव, पुजारी भिक्षपति, लक्ष्मण चारी, एम. महेश, जी. नवीन, जी. मल्लेश गौड़, के. अनिल कुमार, सी. ज्ञानेश्वर,एम. राकेश, एम. कार्तिक, एम. निखिलेश, एस जगदीश, एस. रविचंद्रा, पूर्व पार्षद कृष्णा राव, बंगारी प्रकाश, राधा कृष्ण यादव, सीएचसी. सुभाष, कृष्ण मुदिराज, एस. मनोहर, बी. रमणा, रवि गल्ला, के मधुकर, सीएचसी सादम्मा, जे रविंदर, जी परमेश, वी कुमार, सुनील यादव, श्री तुलजा भवानी मंदिर के अध्यक्ष टी. परमेश्वर राव, एम रेवती, एम सरिता, एम अमरेश्वरी, एम सुष्मिता, इंदिरा एवं डी भास्कर समेत भारी संख्या में श्रद्धालु एवं विशिष्ट नागरिक उपस्थित थे.