बालोद में भाजपा नेता के साथ रिसॉर्ट में घुसी थी टीचर, पुलिस लेकर पहुंच गए पति फिर..
बालोद जिले में पति ने अपनी शिक्षिका पत्नी को रिसॉर्ट में एक भाजपा नेता के साथ रंगें हाथ पकड़ लिया। हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद मामला पुलिस थाना तक पहुंच गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बालोद, 5 मई 2026। बालोद जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है। एक भाजपा कार्यकर्ता ने अपनी शिक्षिका पत्नी को कथित तौर पर एक रिसॉर्ट में भाजपा के ही एक अल्पसंख्यक पदाधिकारी के साथ पकड़ लिया है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले ने अब पारिवारिक विवाद से निकलकर राजनीतिक और सामाजिक रंग भी ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, बालोद के टिकरापारा वार्ड नंबर-04 निवासी अब्दुल ताहिर ने अपनी पत्नी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी है। ताहिर का आरोप है कि उसकी पत्नी के कई पुरुषों से अवैध संबंध हैं और वह लंबे समय से उस पर नजर रख रहा था। 25 अप्रैल को उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी एक व्यक्ति के साथ ग्राम डंगनिया स्थित एक रिसॉर्ट में गई है।
इसके बाद वह अपने बहनोई के साथ मौके पर पहुंचा और किसी भी विवाद या झूठे आरोप से बचने के लिए पुलिस और महिला आरक्षक को भी साथ ले गया। पति का दावा है कि रिसॉर्ट के कमरे में उसकी पत्नी और संबंधित व्यक्ति अंदर थे और दरवाजा बंद था। काफी देर तक आवाज देने के बाद पहले वह व्यक्ति बाहर आया और कुछ समय बाद उसकी पत्नी भी कमरे से बाहर निकली। इस दौरान पति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।
गंभीर आरोप: मारपीट और प्रताड़ना
अब्दुल ताहिर ने अपनी शिकायत में पत्नी पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पिछले दो वर्षों से पत्नी का व्यवहार पूरी तरह बदल गया है। वह बच्चों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करती है, यहां तक कि उन पर मिर्च पाउडर डालने और गर्म प्रेस से जलाने जैसी हरकतें भी करती है।
पीड़ित के अनुसार, विरोध करने पर पत्नी उसे और बच्चों को घर से निकालने तथा जहर देकर मारने की धमकी देती है। ताहिर ने यह भी कहा कि जिस घर में वे रह रहे हैं, वह उसने बनवाया है, लेकिन पत्नी उसे अपने नाम का बताकर लगातार दबाव बनाती है।
मोबाइल चैट और संदिग्ध गतिविधियों का आरोप
पति का दावा है कि उसे पत्नी के मोबाइल में कई आपत्तिजनक संदेश मिले हैं, जिससे उसे संबंधों का शक हुआ। साथ ही, आसपास के लोगों से भी उसे जानकारी मिली कि पत्नी स्कूल जाने के बहाने अन्य लोगों के साथ घूमती है। इन सब बातों को लेकर जब उसने पत्नी से चर्चा की, तो विवाद और बढ़ गया।
रिसॉर्ट घटना पर पत्नी की सफाई, पति लगाया गंभीर आरोप
रिसॉर्ट में मौजूदगी को लेकर महिला ने कहा कि वह अपनी मर्जी से वहां गई थी और इस घटना को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उसके मुताबिक, यह पूरा मामला उसे बदनाम करने और दबाव बनाने के लिए उछाला जा रहा है। वहीं, शिक्षिका पत्नी ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पति पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं।
उसने एक वीडियो जारी कर कहा कि उसका पति नशे का आदी है और लंबे समय से उसके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना करता रहा है। महिला का कहना है कि पति के व्यवहार से तंग आकर वह दो बार आत्महत्या की कोशिश भी कर चुकी है। उसने आरोप लगाया कि उसे समाज में बदनाम किया जा रहा है और अगर उसके साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसके लिए पति और ससुराल पक्ष जिम्मेदार होंगे।