• विश्व प्रख्यात भागवताचार्य पुंडरीक गोस्वामी का श्याम बाबा मंदिर में भव्य स्वागत

    समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट:-
    हैदराबाद, 5 मई 2026. विश्व विख्यात भागवताचार्य पुण्डरीक गोस्वामी जी के हैदराबाद आगमन पर यहां के काचीगुड़ा स्थित श्याम बाबा मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा उनका भव्य अभिनंदन किया गया. इस दौरान श्याम बाबा मंदिर 
    परिसर भक्तिमय हो उठा.

    इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने मौजूदगी दर्ज कराकर पुंडरीक जी गोस्वामी का आशीर्वाद प्राप्त किया. कार्यक्रम में विंध्याचल ब्राह्मण सेवा संघ के अध्यक्ष पंडित सुनील कुमार पाण्डेय, कथा आचार्य विशोक तिवारी, तरुणा तिवारी, विजय कुमार तोतला, परम गौ भक्त नीलेश मुंदड़ा, दीपक मिश्रा, शुभांशु तिवारी, प्रियांशु तिवारी, केशव मिश्रा, आनंद खूबचंद तोतला समेत भारी संख्या में नगर के विशिष्ट गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.