• हैदराबाद में दो दिवसीय कन्वेंशन शनिवार से शुरू,  250 दंत चिकित्सकों का हो रहा समावेश

    समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट:-

    हैदराबाद, 25 जुलाई 2026. इंडियन डेंटल संगठन की मेजबानी में आयोजित दो दिवसीय  डेंटल कन्वेंशन का विधिवत उद्घाटन शनिवार शाम को हैदराबाद स्थित हाइटेक एग्जिबिशन केंद्र में हुआ. इसका उद्घाटन तेलंगाना के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री दामोदर राजा नरसिम्हा ने किया. जहां देश भर से आए करीब 1000 से अधिक दंत चिकित्सकों, शोधकर्ताओं एवं दंत चिकित्सा से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे.

    प्रदत्त जानकारी के मुताबिक, कनेक्टिंग माइंड्स, डवांसिंग डेंटिस्ट्री के मुद्दे पर आधारित वैश्विक स्तर पर उभर रहे विशिष्ट क्षेत्र सपोर्ट्स टिस्ट्री प्रमुख रूप से केंद्रित रहेगा. इस कन्वेंशन में विशेष एथलीटों पांच मौखिक स्वास्थ्य, दंत आघात बंधन एवं खेल चिकित्सा के एकीकरण पर भी विमर्श होने जा रहा है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ डिजिटल डेंटिस्ट्री इंप्लांटोलॉजी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं आधुनिक उपचार पद्धतियों में नवीनतम प्रगतियों को भी प्रस्तुत करने का प्रस्ताव है. इस मौके पर प्रसिद्ध चिकित्सकों के  मार्गदर्शन में  व्यवहारिक कार्य शालाओं के  माध्यम से आधुनिक तकनीकों का क्लीनिकल प्रशिक्षण भी दिया जाएगा.

    250 प्रदर्शक करेंगे आधुनिक डेंटल तकनीक पेश

     इस सम्मेलन के दौरान डेंटल ट्रेड एग्जीबिशन भी आयोजित की जा रही है, जिसमें 250 राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शक अत्याधुनिक दंत चिकित्सा उत्पादों और नवाचारों का भी प्रदर्शन करने जा रहे हैं. इसके अतिरिक्त दंत चिकित्सा बिरादरी की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहित करने  की भी तैयारी है. इस अवसर पर हैदराबाद डेंटल कन्वेंशन- 2026 के आयोजन के अध्यक्ष एवं आईडीए डेक्कन के आयोजक सचिव डॉ. श्रीकांत, कोषाध्यक्ष डॉ. वाईएस रेड्डी, सचिव डॉ. आदित्य संदीप, डॉ. अर्जुन यादव, डॉ. पी करुणाकर, डॉ. प्रफुल्ल व डॉ. निरंजन रेड्डी समेत भारी संख्या में विशिष्ट गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.