पूर्वांचल यूपी में प्रशासनिक भ्रष्टाचार और पुलिसिया उत्पीड़न चरम पर, विरोध मार्च में शामिल हुए दीपक मिश्र
गोरखपुर, 10 अगस्त 2026. संवैधानिक एवं संसदीय अध्ययन समिति के सदस्य, समाजवादी चिंतक दीपक मिश्र पूर्वांचल के गोरखपुर में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित प्रदर्शन एवं विरोध मार्च में शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में प्रशासनिक भ्रष्टाचार और पुलिसिया उत्पीड़न चरम पर है. वहीं, सरकार सांप्रदायिकता के प्रसार और अनावश्यक उत्सवों में व्यस्त हैं, अपने राजधर्म और लोक कर्तव्यों से पूरी तरह विमुख हो चुकी है. दीपक मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था लगभग 10 लाख करोड़ रुपए के कर्ज में डूब चुकी है. लेकिन सरकार रामराज की दुहाई देकर चार्वाक की नीति पर चल रही है.
राज्य में औद्योगिक बदहाली के कारण महंगाई ने मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है. जबकि अच्छी शिक्षा और चिकित्सा आमजन से दूर हो चुकी है. सरकार आमजन के दुख - दर्द के प्रति संवेदना दिखाने और समस्याओं का समाधान करने की बजाय आवाज उठाने वाले सामाजिक- राजनीतिक कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने पर आमदा है. अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की तरीके से भ्रष्टाचार भारत छोड़ो समय की मांग है. वह सतत परिवर्तनकामी आंदोलन लोहिया व लोकनायक जयप्रकाश नारायण जैसे समाजवादियों ने चलाया था, अब वैसा ही प्रभावशाली अभियान आज के समाजवादी चलाएंगे और 2027 में सरकार बदलेंगे. ऐसा दीपक मिश्र ने गोरखपुर में सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा.