राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- मोदी, शाह और अडानी ने खत्म किया रोजगार
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को छात्रों से संवाद करने तेज बारिश होने के बावजूद प्रयागराज पहुंचे. करीब 1:30 बजे विशेष विमान से प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया. इसके बाद राहुल गांधी अपने पैतृक निवास 'स्वराज भवन ' पहुंचे. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट :-
प्रयागराज, 9 अगस्त 2026. शनिवार शाम 7 बजे राहुल गांधी मंच पर पहुंचे और उन्होंने वहां मौजूद अपार जनसमूह को हाथ हिलाकर अभिवादन किया. इस मौके पर राहुल गांधी ने युवाओं से कहा कि आप भारत के भविष्य हो. मोहब्बत की दुकान खोलनी है और आपके प्यार के साथ लड़ना है.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के लॉ फैकल्टी का उठा मुद्दा
इलाहाबाद विश्वविद्यालय विधि छात्र ने लाइब्रेरी का मुद्दा उठाया और कहा कि लाइब्रेरी में बरसात का पानी भर जाता है. किताबें नहीं मिल पाती हैं और कहा जाता है कि अगर लाइब्रेरी जाओगे तो करंट लग सकता है. वहीं इसका विरोध करने पर बाउंसरों से पिटवाया जाता है. इतना ही नहीं, फर्जी प्राथमिकी दर्ज कराई जाती है.
नोटबंदी ने पढ़ाई और मैन्युफैक्चरिंग के दरवाजे किए बंद
इस मौके पर राहुल गांधी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रॉब्लम है कि आप पढ़ाई करते हो, पैसा डालते हो लेकिन रोजगार के सारे दरवाजे बंद पड़े हुए हैं. दुनिया में मेड इन चाइना, वियतनाम दिखेगा लेकिन मेड इन इंडिया नहीं दिखेगा. जीएसटी और नोटबंदी ने सारे सिस्टम बंद कर दिया.
मोदी, शाह और अडानी ने रोजगार खत्म किया
बीजेपी का 150 करोड़ था, आज 10 हजार करोड़ एक राजनीतिक पार्टी का बैंक बैलेंस, पॉलीटिकल सिस्टम चलाते हैं. यानी आपके सोच पर कंट्रोल. आरएसएस के वाइस चांसलर बैठाकर. हर संस्था में आरएसएस के प्रचारक बैठाए गए हैं. ब्यूरोक्रेसी में पैरामिलिट्री में प्रचारक. विश्वविद्यालय में प्रचारक बैठाए गए हैं. नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अदानी ने रोजगार खत्म किया.
नवरत्नों को बेच दिया, एयरपोर्ट अदानी को बेच दिया
राहुल गांधी ने कहा देश के नवरत्नों को बेच दिया गया और एयरपोर्ट पूरा अदानी को दे दिया गया. आपका डेटा का प्रयोग करके एआई से सारे दरवाजे बंद कर दिए गए. मैं सिस्टम की बात कर रहा हूं. यह सिस्टम कौन चलाता है. डेटा आपका, दर्द आपका और दौलत इनकी है.
राहुल गांधी बोले- आप भारत की शक्ति और भारत की शान हैं
राहुल गांधी ने छात्रों और युवाओं से कहा कि आप भारत की शक्ति हो. आप भारत की शान हो. जब मैं ऐसा कहता हूं तो मैं भीड़ की बात नहीं कर रहा होता, मैं युवाओं, छात्रों की बात कर रहा होता हूं.
कार्यक्रम स्थल वाले मार्ग पर कीचड़
बारिश के चलते प्रयागराज के केपी ग्राउंड मार्ग में राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर जल जमाव हो गया था. बावजूद इसके बड़ी संख्या में युवाओं और छात्रों की भारी भीड़ थी.