मणिकोंडा में जल संरक्षण पर जागरूकता रैली आयोजित की गई, इंकुडु गुंथा की जरूरत पर जोर
समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट:-
हैदराबाद, 7 अगस्त 2026. पिछले दिनों यहां के एंप्लाइज कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में इंकुडु गुंथा सोक पिट जागरूकता रैली आयोजित की गई. यहां के मणिकोंडा इलाके में सैकड़ो लोगों ने जल संरक्षण और वर्षा जल के सदुपयोग के बारे में लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य आयोजित की गई रैली में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. यहां के वरिष्ठ पत्रकार टी. रमेश बाबू के मुताबिक, रैली का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल को व्यर्थ जाने से रोकना और उसे भूजल में पहुंचाने के लिए जागरूकता पैदा करना है. ताकि भावी पीढियों को पानी की कमी न होने पाए और हर घर में अनिवार्य रूप से सोक पिट ( इंकुडु गुंथा ) स्थापित हो सके. जागरूकता रैली में मौजूद लोगों ने 'जल संरक्षण ही - जन संरक्षण है एवं आज की पानी की बूंदे- भविष्य की अमृत धारा आए हैं.' जल की बचत- जीवन का प्रकाश है.' 'हर घर में सोक पिट बनाओ - पानी की समस्या दूर भगाओ आदि नारे लगाते हुए जागरूकता फैला रहे थे.
आयोजित रैली को मुख्य रूप से मुख्य अतिथि नगर पालिका के विशिष्ट व्यक्तियों में पूर्व अध्यक्ष कस्तूरी नरेंद्र, उपाध्यक्ष नरेंद्र रेड्डी, पूर्व फ्लोर लीडर रामकृष्ण रेड्डी, शैलजा, मीना मुथ्यालु, सिद्धप्पा, बीरप्पा (पूर्व पार्षद), बीआरएस नेता सीताराम धूलीपाला, उपेंद्र रेड्डी, प्रसिद्ध पर्यावरण विद् अन्मय्या. पदाधिकारी कुम्हारी रमेश (अध्यक्ष), एमएनएस आचारुलु ( महासचिव) मनोज कुमार ( सहसचिव ), अशोक कुमार, संतोष यादव (कार्यकारी सचिव ), प्रेम कुमार, वसंत, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार टी. रमेश बाबू, सलाहकार एवं कॉलोनी के निवासी, महिलाएं और युवा शामिल हुए. अंत में वक्ताओं ने वर्षा के पानी को जमीन के अंदर अवशोषित( इंडु गुंथा ) के जरिए ही जल स्रोतों को बचाया जा सकता है और आने वाले पीढियों के लिए सुरक्षित जल सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है, ऐसा आयोजनों द्वारा आम नागरिकों को अंतिम संदेश दिया गया है.