1989 में बोफोर्स घोटाले पर चर्चा की अनुमति देने से इनकार पर 106 सांसदों ने इस्तीफा दे दिया था
समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह रिपोर्ट:-
नई दिल्ली, 6 अगस्त 2026. बता दें कि 1989 में राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते हुए 1.3 मिलियन डॉलर के बोफोर्स तोप खरीदी घोटाले पर चर्चा के लिए जब 24 जुलाई 1989 को उस वक्त के लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ ने अनुमति देने से इनकार कर दिया, तो 12 विपक्षी पार्टियों (नेशनल फ्रंट की घटक पार्टियां ) के 106 सांसदों ने लोकसभा में (विश्व इतिहास में पहली बार) अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. उस वक्त संसद से बाहर आने पर वीपी सिंह, सोमनाथ चटर्जी, बीजू पटनायक, मधु दंडवते, दिनेश गोस्वामी, मुरासोली मारन और सी. माधव रेड्डी की मौजूदगी में "कांग्रेस हटाओ--देश बचाओ" का नारा तिप्पराजू रमेश बाबू ने बुलंद किया. उस वक्त अंग्रेजी की पाक्षिक पत्रिकाओं में दूसरे स्थान पर रहने वाली 'फ्रंटलाइन ' के जुलाई अंक में कवर पेज पर इस घटना की फोटो छपी थी.