इंस्टाग्राम रील्स के शौक ने छीनी सरकारी नौकरी, वीडियो में छलका 328k फॉलोअर्स वाली टीचर का दर्द
गौतमी ने सिस्टम के प्रति निराशा जाहिर करते हुए कहा कि उनके जैसे मेहनती और ईमानदार टीचरों के लिए कोई जगह नहीं दिखाई देती. इसलिए उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया है. बता दें कि इंस्टाग्राम पर गौतमी के करीब 328k फॉलोअर्स हैं. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट:-
हैदराबाद, 6 अगस्त 2026. तेलंगाना के खम्मम में रील्स बनाने वाली एक महिला टीचर को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है. भुक़्या गौतमी नाम की एक महिला टीचर को नौकरी से इस्तीफा देना पड़ा. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हुआ जो टीचर की नौकरी पर बन आई. क्या उसे रील बनाने का खामियाजा भुगतना पड़ा. तो बता दें कि खुद एक सरकारी टीचर होकर भी वह अपनी इंस्टाग्राम रील्स के जरिए प्राइवेट स्कूल प्रमोट कर रही थी.
रील्स के बाद आलोचना, अपमान और दबाब
इन्हीं आरोपों की वजह से इस वर्ष की शुरुआत में इस महिला टीचर को सस्पेंड कर दिया गया था. यह विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि भुक़्या गौतमी इसे बर्दाश्त नहीं कर पाई. उन्होंने कहा कि उनको बहुत अधिक आलोचना, अपमान और दबाव झेलना पड़ रहा था, जिसे वह अब और अधिक बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी. उनके पास इस्तीफा देने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा. बता दें कि भुक़्या गौतमी खम्मम के पास ममिललागुडेम हाई स्कूल में इंग्लिश की सहायक टीचर के तौर पर बच्चों को पढ़ाती थी. उन्होंने अपने इस्तीफा का ऐलान अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भावुक वीडियो पोस्ट के जरिए किया है.