• राजधानी में बीजेपी की जनाक्रोश रैली, महिला बिल के लिए सदन से सड़क  की लड़ाई

    रायपुर, 20 अप्रैल 2026। महिला आरक्षण संशोधन बिल लोकसभा में पारित नहीं पर भाजपा ने सोमवार को राजधानी रैली निकाली। इसके लिए भाजपा ने कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहराया है। इस दौरान सीएम साय ने कहा कि महिलाओं के अधिकार पर रोककर कांग्रेस ने महापाप किया है। 

    लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर बीजेपी आज रायपुर में जनआक्रोश रैली निकालकर प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश यात्रा बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम से निकल गई है, जो कि सुभाष स्टेडियम पहुंची, जहां सभा का आयोजन किया गया।

    इस यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, डिप्टी सीएम अरुण साव, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद रूपकुमारी चौधरी, कमलेश जांगड़े और लक्ष्मी वर्मा समेत जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि यह महिलाओं का आक्रोश है और इंडी महागठबंधन महिला विरोधी है।

    आज से 27 अप्रैल तक चलेगा प्रदर्शन

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पास नहीं होने के बाद बीजेपी अब कांग्रेस के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई है। इसी कड़ी में लगातार छत्तीसगढ़ में भी विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन की शुरूआत आज से हुई है। 20 अप्रैल को प्रदेश में जन आक्रोश महिला पदयात्रा। 23 और 24 अप्रैल को प्रदेशभर में जन आक्रोश महिला सम्मेलन रखे जाएंगे।26 और 27 अप्रैल को मंडल स्तर पर पुतला दहन किया जाएगा।