तेलंगाना के हैदराबाद में गर्म हवाओं के साथ तूफान की चेतावनी, ओलावृष्टि की भी संभावना
हैदराबाद में पिछले एक सप्ताह की भीषण तपिश के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली है. हैदराबाद शहर में तेज आंधी-- तूफान सहित ओलावृष्टि ( हेलस्टॉर्म ) का खतरा मंडरा रहा है, जिससे लोगों को सावधान रहने को कहा गया है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट :-
हैदराबाद, 20 अप्रैल 2026. मौसम विभाग के मुताबिक, यहां के कुतबुल्लापुर, अलवल, मल्काजगीरी, कापड़ा, एलबी नगर और सरूरनगर में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि पड़ने की संभावना है. प्रदत्त जानकारी के मुताबिक, यह तूफानी हवाएं पूरे हैदराबाद इलाके में चल सकता है. वहीं, शाम करीब 7 बजे तक हैदराबाद के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बिजली चमकने और बारिश होने की भी संभावना जताई गई है. इस दौरान आंधी तूफान के कारण पेड़ गिरने, बिजली सप्लाई बाधित होने एवं यातायात भी प्रभावित होने की आशंका है.
प्रशासनिक अपील
यहां के नागरिकों से प्रशासनिक अपील में कहा गया है कि अन्य आवश्यक रूप से लोग घर से बाहर न निकलें एवं सुरक्षित जगहों पर रहें. इसके साथ ही वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और बिजली के खंभों व पेड़ों से दूरी बनाए रखें. हालांकि, मौसम विभाग स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं और आवश्यकता पड़ने पर अपडेट खबर भी जारी किए जाएंगे.