• जशपुर में प्लेन क्रैश, आरा पहाड़ी से जा टकराया प्राइवेट एयरक्राफ्ट

    जशपुर, 20 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की आरा पहाड़ियों में एक प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया. ग्रामीणों का दावा है कि विमान नारायणपुर क्षेत्र के रतनपहली जंगल में पेड़ों से टकराकर गिरा, जिसके बाद आग की लपटें और धुएं का गुबार देखा गया. 

    छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार को एक विमान दुर्घटना हो गई. आरा पहाड़ियों में एक निजी विमान क्रैश हो गया. ग्रामीणों के मुताबिक, यह चार्टर्ड प्लेन जशपुर के नारायणपुर क्षेत्र के रतनपहली जंगल में पेड़ों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ. हादसे के बाद पहाड़ी इलाके से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देखा गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. फिलहाल ये पता नहीं चल सका है कि विमान में कितने लोग सवार थे. प्लेन क्रैश की खबर लगते ही एसएसपी डॉ. लाल उम्मेन्द सिंह रवाना हो गए हैं।