आंखों पर बंधी पट्टी, अक्षर को टच कर की पढ़ाई, नीट परीक्षा में हुई कामयाब
ओड़िशा की सोनालिशा मोहंती ने आंखों पर पट्टी बांधकर पढ़ाई करने की अनूठी तकनीक से नीट - यूजी परीक्षा में 116 अंक प्राप्त किए हैं. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ के साथ भुवनेश्वर से संवाददाता अभय बनर्जी की रिपोर्ट:-
भुवनेश्वर, 26 जुलाई 2026. आंखों में पट्टी बांधकर किताबें पढ़ लेना एक अविश्वसनीय पहेली लग सकता है, लेकिन यह संभव किया है ओड़िशा की बेटी सोनालिशा मोहंती ने. अभ्यास और योग से जुड़ी दिमाग स्किल विकास की यह कला विद्यार्थियों के लिए बहुत ही उपयोगी होती है. ओड़िशा के केंदुझर की छात्रा सोनालिशा मोहंती इस पद्धति से इतनी प्रभावित हुई कि उसने इसे अपने दिल में उतार कर अपनी पढ़ाई से जोड़ दिया. इस अभ्यास ने जादू सा असर दिखाया और पहले ही कोशिश में सोनालिशा ने नीट - यूजी की परीक्षा पास कर ली.
ग्रामीण परिवेश में पली और बढ़ी सोनालिशा मोहंती एक काश्तकार की बेटी है. सीमित संसाधनों के बावजूद उसने निरंतर मेहनत की और इस वर्ष आयोजित नीट परीक्षा में 720 से 616 अंक प्राप्त कर सफल हुई. सोनालिशा का रैंक राष्ट्रीय स्तर पर 5928 है. जबकि ओबीसी कैटेगरी में उसकी रैंकिंग 2468 है. आंखों पर पट्टी बांधकर कागज के पन्नों पर लिखे अक्षरों को टच कर वह उसे ऐसे पढ़ती है, मानों उंगलियों में स्कैनर फिट हो या कोई आंखें खोलकर उसे पढ़ रहा हो. इसी तरीके से वह बिना देखे ही उंगलियों से टच कर किसी भी चीज के रंग, आकार और अंक आदि की पहचान कर लेती है.
सोनालिशा महंती बताती है कि इस अभ्यास से उसे दो बड़े फायदे मिले हैं. पहला, गांव में अक्सर बिजली कटौती होने पर भी उसकी पढ़ाई जारी रहती थी और दूसरा, उसके स्मरण शक्ति यानी याददाश्त में भारी सुधार हुआ, जिससे पढ़े गए पाठ को याद रखने में उसे काफी मदद मिली.