• डॉ. रामानंद शर्मा अंतरराष्ट्रीय पत्रकार संघ के जयपुर संभागीय अध्यक्ष मनोनीत

    समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट:-
    झुंझुनू, 26 जुलाई 2026. राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार तथा 'आईना शेखावाटी ' के प्रबंध संपादक डॉ. रामानंद शर्मा को अंतरराष्ट्रीय पत्रकार संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन गोपाल तिवाडी के द्वारा जयपुर संभागीय अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किए जाने की जानकारी मिली है. राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन गोपाल तिवारी के मुताबिक, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. रामानंद शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है कि वे अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार संघ का जयपुर संभाग में विस्तार करने में अहम योगदान देंगे.

    यह मनोनयन पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कच्छावाह, प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारी लाल गौड, प्रदेश मुख्य सचिव अनिल एरन, प्रदेश महामंत्री अशोक शर्मा एवं राष्ट्रीय प्रचार मंत्री कृष्ण मुरारी शराफ की अनुशंसा पर किया गया है. जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि डॉ. शर्मा संपूर्ण जयपुर संभाग में अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार संघ के सदस्य बनाने, कार्यकारिणी गठन करने के लिए अधिकृत हैं एवं उनका कार्यक्षेत्र  संपूर्ण जयपुर रहेगा तथा कार्यकाल की वैधता 31 दिसंबर 2027 तक रहेगा. राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से उम्मीद जताई गई है कि डॉ. शर्मा के नेतृत्व में संपूर्ण जयपुर संभाग के संघ सदस्यों की प्रगति होगी एवं पत्रकारों की समस्याओं का समाधान होगा.