• सुशासन तिहार में आज गांवों में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, हेलीकॉप्टर में पुलिस लाइन से हुए रवाना

    रायपुर, 3 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार अंतर्गत अपने प्रदेशव्यापी दौरे का आगाज कर रहे हैं। राज्य शासन के महत्वपूर्ण अभियान सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री साय आज  पुलिस लाइन हेलीपेड रायपुर से रवाना हुए। शासन के विकास कार्यों का फील्ड में पहुंचकर वह औचक निरीक्षण करेंगे। इस अभियान में मुख्यमंत्री आम नागरिकों से रूबरू होकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का फीडबैक भी लेंगे।

    बता दें  कि छत्तीसगढ़ में 1 में से 10 जून तक सुशासन तिहार चल रहा है जिसमें प्रशासन लोगों के द्वार पर पहुंच रहा है। लोगों से आवेदन लेकर उनकी मांग और समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जा रहा है।मुख्यमंत्री के साथ दौरे पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव एवं जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल भी रवाना हुए।