• IPS Transfer List: देर रात 62 IPS अधिकारियों के प्रभार बदले गए, प्रदेश के 21 जिलों के एसपी बदले

    IPS Transfer List: मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पुलिस महकमे में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। देर रात करीब एक बजे गृह मंत्रालय ने राज्य के डीजी स्तर से लेकर एसपी और सीएसपी स्तर के 62 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। प्रदेश के 21 जिलों में एसपी बदल गए हैं. प्रमोशन के बाद थोक में डीआईजी पुलिस मुख्यालय लौटे हैं। ऐसे में फेरबदल में प्रभावित पुलिस अधिकारियों की लिस्ट देख सकते हैं.

    भोपाल, 3 मई 2026। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस महकमे में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। राज्य शासन के गृह विभाग ने देर रात करीब 1 बजे भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 62 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए. लंबे समय से प्रतीक्षित इस सूची में डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी और पुलिस अधीक्षक (SP) स्तर तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. जारी आदेश के अनुसार, राज्य के कई जिलों में पुलिस अधीक्षकों का बदलाव किया गया है, जबकि बड़ी संख्या में पदोन्नत अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ किया गया है.

    इन जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए

    तबादला सूची में भिंड, शिवपुरी, मुरैना, रीवा, सागर, धार,  छतरपुर, खंडवा, झाबुआ, नीमच, पांढुर्ना, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, सिवनी, डिंडोरी, मंडला, दतिया, सीहोर, सिंगरौली और दमोह सहित कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है. वहीं विवादों में रहे जिलों के पुलिस अधीक्षक हटाये गए हैं. सिंगरौली में हाल ही में हुए बैंक डकैती कांड के बाद SP मनीष खत्री को हटाया गया. उन्हेंने AIG PHQ बनाया गया है. वहीं सिवनी जिले में सामने आए हवाला कांड के चलते SP सुनील मेहता भी हटाये गए. वो इंदौर के DCP बने हैं.

    प्रमोशन के बाद मुख्यालय भेजे गए अधिकारी

    सूची में यह भी देखने को मिला कि एसपी से डीआईजी पदोन्नत हुए कई अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग के बजाय पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है. इसे प्रशासनिक नियंत्रण मजबूत करने के रूप में देखा जा रहा है.

    नई पीढ़ी को मिली कमान

    2018, 2020 और 2021 बैच के आईपीएस अधिकारियों को जिलों की कमान सौंपी गई है. वहीं कुछ अधिकारियों को पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम के तहत भोपाल और इंदौर में पुलिस उपायुक्त (DCP) के रूप में पदस्थ किया गया है.

    कमिश्नरेट सिस्टम में भी बदलाव

    भोपाल और इंदौर कमिश्नरेट में भी फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को जोन स्तर पर डीसीपी बनाया गया है, जिससे शहरी पुलिसिंग को मजबूत करने की दिशा में कदम माना जा रहा है.

    SP से DIG स्तर तक बड़ा फेरबदल

    पुलिस अधीक्षक रीवा शैलेन्द्र चौहान को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), नगरीय भोपाल, पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी को डीआईजी नारकोटिक्स इंदौर,  पुलिस अधीक्षक झाबुआ शिवदयाल को डीआईजी पीएचक्यू भोपाल, पदस्थ... पुलिस अधीक्षक रेडियो रियाज इकबाल को डीआईजी पीएचक्यू, राहुल कुमार लोढ़ा (एसपी रेल भोपाल) को डीआईजी पीएचक्यू, सिमाला प्रसाद (एसपी रेल जबलपुर) को भी डीआईजी पीएचक्यू में पदस्थ... असित यादव (एसपी भिंड) को डीआईजी ग्वालियर रेंज और विवेक सिंह (पुलिस उपायुक्त जोन-2, नगरीय भोपाल) को डीआईजी शहडोल रेंज की जिम्मेदारी  मिली है.

    SDG के अतिरिक्त प्रभार में बदलाव

    स्पेशल डीजी अनिल कुमार से लेखा व कल्याण का अतिरिक्त प्रभार वापस, मोहम्मद शाहिद अबसार को डायरेक्टर, मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त, बालाघाट SP आदित्य मिश्रा को वर्तमान पद के साथ सेनानी, हॉक फोर्स बालाघाट का अतिरिक्त प्रभार, खंडवा SP मनोज कुमार राय को पदोन्नति के बाद DIG PHQ में पदस्थ,  DIG  मनोज कुमार राय को इस फेरबदल में खंडवा से हटाकर मुख्यालय किया गया.

    फिलहाल देखें पूरी लिस्ट..