• दिल्ली के विवेक विहार में भीषण अग्निकांड, एसी में   धमाका  से 9 लोगों की मौत, 4 अन्य बुरी तरह झुलसे

    दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार सुबह एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. इस हादसे में अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं कई लोग घायल हो गए हैं. शुरुआती जांच में आग लगने की वजह  एसी में धमाका होना बताई जा रही है. मौके पर बचाव एवं राहत कार्य जारी है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह रिपोर्ट:-

    नई दिल्ली, 3 मई 2026. दिल्ली के विवेक विहार स्थित एक बिल्डिंग में रविवार सुबह 3: 47 बजे  भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग बुरी तरह झुलस गए हैं. हालांकि, फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद इमारत में लगी आग पर काबू पा लिया है. अधिकारियों के मुताबिक, मौके पर कूलिंग ऑपरेशन जारी है एवं हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है, क्योंकि सर्च अभियान अभी भी चल रहा है. फायर कर्मी ने बताया कि फायर कंट्रोल रूम को सुबह 3: 49  बजे सूचना मिली थी और सूचना मिलते ही 14 फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए और आज पर काबू पाने समेत बिल्डिंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया.

    उधर, बचाव टीम धुएं के गुबार के बीच से 12 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया. खबर है कि इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 9 से बढ़कर 10 हो गई है और 4 अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए हैं. सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. शुरुआती तहकीकात में पता चला है कि इमारत में आग लगने की वजह एसी में धमाका बताया जा रहा है. लेकिन आज किस मंजिल या हिस्से से शुरू हुई, इसकी तहकीकात की जा रही है. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है एवं कुलिंग की प्रक्रिया अभी भी जारी है.