• धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी के स्लरी में बड़ा हादसा, 4 मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका

    धनबाद के  मुनीडीह में बड़ा हादसा हुआ है. यहां चार मजदूरों की मौत कोयले के गीले कचरे में फंसने से हो गई है और कई अन्य मजदूर भी स्लरी के अंदर फंसे हुए हैं. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह रिपोर्ट:-

    धनबाद, 3 मई 2026. झारखंड के धनबाद स्थित भारत कोकिंग कोल लिमिटेड( बीसीसीएल) की मुनीडीह वाशरी में शुक्रवार को कोयल की गली कचरा में फंसने से 4 मजदूरों की मौत हो गई.वहीं, कई और मजदूर भी स्लरी के अंदर दबे हुए हैं.

    4 शव बरामद, रेस्क्यू कार्य जारी 

    मुनीडीह ओपी प्रभारी मनिता कुमारी ने बताया कि 4 मजदूरों के  शव निकाल लिए गए हैं. बाकी फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू कार्य जारी है. जबकि रेस्क्यू कार्य में गति देने के लिए स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ और  बीसीसीएल की टीम मौके पर मौजूद हैं.

    कैसे हुआ हादसा

    हादसा उस वक्त हुआ जब पहाड़नुमा स्लेरी की ढ़ेर अचानक भरभरा कर नीचे आ गिरे. स्लेरी लोड काम में जुटे मजदूर  स्लेरी में दब गए. जबकि उन मजदूर जान बचाकर भाग गए. हादसे के बाद अफरा - तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया है. खबर पाते ही मुनीडीह थाना प्रभारी मनिता कुमारी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना की संपूर्ण जानकारी बीसीसीएल के अधिकारियों को दी. खबर है की जेसीबी के जरिए रेस्क्यू किया जा रहा है.

    क्या कहते हैं प्रत्यक्षदर्शी 

    कुछ प्रत्यक्षदर्शी मजदूरों का कहना है कि पहाड़ीनुमा इस स्लेरी की ढ़ेर अचानक ढह गई और वहां काम करने वाले सभी मजदूरों के गिर पड़ा. जिसमें चार मजदूर दब गए. मृतक मजदूरों में प्रेम बाउरी, मानिक बाउरी, दीपक बाउरी एवं नारायण यादव मलबे में दब गए थे. बताया जा रहा है कि सभी असंगठित मजदूर हैं. खबर है कि यहां इन्हीं मजदूरों के द्वारा  स्लेरी लोडिंग का काम करवाया जाता है. मामले की जांच जारी है.