• सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुई कॉकरोच पार्टी, आज मंत्रियों से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

    इस बारे में सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बताया गया है कि दोनों पक्षों के बीच यह बैठक आज यानी शुक्रवार दोपहर 12:30  बजे हो सकती है. हालांकि, जगह को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट:-

    नई दिल्ली, 24 जुलाई 2026. केंद्र सरकार की तरफ से जा रही बातचीत की कोशिशें आखिरकार रंग लाती 
    दिख रही है, क्योंकि जंतर मंतर पर धरना दे रही कॉकरोच जनता पार्टी  के सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल सरकार के नुमाइंदों से मुलाकात के लिए तैयार हो गया है. इस बारे में सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर रात को बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच यह बैठक शुक्रवार यानी आज दोपहर 12:30  बजे हो सकती है.

    सूत्र बताते हैं कि यह बैठक  नीट पेपर लीक मामले में जारी गतिरोध को  खत्म करने के लिए पर्दे के पीछे हुई गहन बातचीत के बाद हो रही है. हालांकि, यह मीटिंग कहां पर होगी, इस बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है और न ही यह पता चल सका है कि उक्त बैठक में कौन से मंत्री सरकार की तरफ से शामिल होंगे.

    केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दिया था बातचीत का न्योता

    इससे पहले गुरुवार दोपहर को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सरकार की तरफ से विनम्रतापूर्वक सीजेपी के प्रतिनिधियों को चर्चा के लिए आमंत्रित किया था और कहा था कि सरकार उनके साथ बातचीत के लिए तैयार है. सिंह ने बताया था कि सरकार की तरफ से स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और वे खुद बातचीत करेंगे. जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि शुक्रवार यानी आज दोपहर होने वाली बैठक में भी यह दोनों नेता शामिल हो सकते हैं.

    24 घंटे में चार बार बातचीत का प्रस्ताव, नड्डा के घर या दफ्तर पर होगी चर्चा
    केंद्र सरकार ने एक बार फिर दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर बैठे सीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी के 
     प्रतिनिधियों को बातचीत का न्योता दिया है. इस बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए कोई प्रतिष्ठा का विषय नहीं है और सरकार की ओर से हम हर समय चर्चा के लिए तैयार हैं, क्योंकि चर्चा से ही समाधान निकलता है.