• मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक सवन्नी की संविदा अवधि में चौथी बार इजाफा, राज्य शासन जारी किया आदेश

    रायपुर, 3 जुलाई 2026। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के प्रबंध संचालक महेंद्र सिंह सवन्नी की संविदा अवधि में फिर 6 महीने की बढ़ोतरी की है। बता दें कि सवन्नी की संविदा अवधि 30 जून 2026 को समाप्त हो चुकी थी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शुक्रवार की सुबह जारी आदेश के मुताबिक सवन्नी को 1 जुलाई 2026 से आगामी 6 महीने के लिए सेवा विस्तार दिया गया है। सवन्नी के मंडी बोर्ड में 41 साल की कार्य अनुभव को देखते हुए सरकार ने उनकी संविदा अवधि में चौथी बार इजाफा किया है।

    19 जनवरी 2024 को  महेंद्र सिंह सवन्नी को मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक का दायित्व दिया गया था। उनके प्रशासनिक अनुभवों को देखते हुए सेवानिवृत्त पश्चात 1 जुलाई 2024 को उन्हें छः महीने के लिए एमडी के रूप में संविदा नियुक्ति दी गई थी। तब से लगातार सवन्नी को मंडी बोर्ड की जिम्मेदारी दी जा रही है। महेंद्र सिंह सवन्नी को मंडी अधिनियमों के बड़े जानकारी माने जाते हैं। मंडी अधिनियम पर आधारित उनकी किताब काफी चर्चा में रही। जिसमें मंडी अधिनियमों की बड़ी सरलता से व्याख्या की गई है। बहरहाल सवन्नी की संविदा अवधि में वृध्दि पर उनके मातहतों और शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। पढ़ें सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश..