• दो सगी मासूम बहनों के साथ अनैतिक कृत्य, हिरासत में लिए गए अपचारी बालक

    दुर्ग में दो सगी बहनों के साथ अनैतिक कृत्य का मामला सामने आया है. इस मामले में आरोपी अपचारी बालक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की सनसनीखेज रिपोर्ट :-

    दुर्ग, 3 जुलाई 2026. छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दो सगी नाबालिग बहनों के साथ अनैतिक कृत्य का मामला सामने आया है. इस वारदात में जो आरोपी हैं  वो भी नाबालिग है, जो पीड़ित बच्चियों के पड़ोस में ही रहता है. बताया जा रहा है कि आरोपी के घर बच्चियां अक्सर खेलने के लिए जाया करती थी. इसी का फायदा उठाकर आरोपी बालक ने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया. पीड़ित बच्चियों के परिजनों ने पुलिस से शिकायत करते हुए उसे सख्त दंड देने की मांग की है ताकि इस तरह के अपराध करने वालों के मन में कानून का डर बना रहे.

    पड़ोसी ने की  दरिंदगी 
    इस पूरे मामले में सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी नाबालिग लड़का मासूम बच्चियों को खेलने के बहाने अपने घर लेकर आता था और इसके बाद वहां उसके साथ अनैतिक कृत्य करता था. इतने दिनों तक बच्चियों ने यह बातें इसलिए घर वालों को नहीं बताया, क्योंकि वो डरी - सहमी थी. जब बच्चियों को पेट और प्राइवेट पार्ट में दर्द उठा तो उन्होंने यह सब बातें अपने माता-पिता को बताई.

    इसके बाद सारा मामला उजागर हुआ है. पीड़ितों के पिता ने आरोपी बालक के खिलाफ दुर्ग के छावनी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी बालक को  हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ अलग-अलग धाराओं में कार्रवाई की जाने की बात कही है.

    दो अलग-अलग शिकायत दर्ज 

    पीड़ित के पिता ने छावनी पुलिस में दोनों बच्चियों के लिए ( एक 9 और एक 7वर्ष ) दो अलग-अलग शिकायतें  दर्ज कराई . मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने दोनों बच्चियों को मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल लेकर पहुंची. इस दौरान दोनों बच्चियों की मनोदशा ठीक रखने के लिए पिता अपने साथ कुछ खिलौने और चॉकलेट लेकर अस्पताल आए थे. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी कानूनी और विधिवत कार्रवाई की जा रही है.