• लखनऊ में मौत की कोचिंग: खिड़कियों से बचाने की लग रहे थे गुहार, इमारत में आग लगने से 15 छात्रों की मौत

    लखनऊ में  अलीगंज स्थित एक कोचिंग संस्थान की बिल्डिंग में आग लगने से 15 छात्रों की मौत हुई है और 5 घायल हुए हैं. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि आग कोचिंग सेंटर में लगी है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट:-

    लखनऊ, 23 जून 2026. अधिकारियों के मुताबिक, ग्राउंड फ्लोर पर  पेंट  शॉप  थी, जबकि ऊपरी मंजिल पर गेमिंग जोन  संचालित था. केजीएमयू ट्रामा सेंटर के मेडिकल अधीक्षक  डॉ. अमिय अग्रवाल ने  15 छात्रों की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने पत्रकारों से कहा, " 21 से 22 छात्रों को ले गए हैं. 5 को चोटें हैं, जिन्हें भर्ती किया गया है. जबकि 2 बच्चों को छलांग लगाने के कारण चोटें आई है. उनकी कमर में चोट है. उनका सीटी स्कैन करवा कर उपचार किया जा रहा है. डॉ. अग्रवाल के मुताबिक, 15 बच्चे मृत अवस्था में लाए गए, इन्हें पंचनामा करने के बाद मर्चुरी भेज दिया गया है.

    इस बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. वहीं राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना में जान गवाने वाले बच्चों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है. 

    लखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों ने  गंवाई जान, कई घायल

    यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर को एक तीन मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग में झुलसकर 15 छात्रों की जान चली गई. वहीं 7 अन्य घायल हैं. जिनका उपचार यहां के केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में चल रहा है. बताया जा रहा है कि इसी बिल्डिंग में  एनीमेशन कोचिंग सेंटर चलता है. मरने वालों में अधिकतर छात्र हैं. घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस और अलीगढ़ कार्यक्रम छोड़कर करके लखनऊ लौट आए हैं. मुख्यमंत्री योगी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और मामले की जांच के सख्त निर्देश दिए और अस्पताल जाकर घायलों से उनका हाल-चाल जाना.

    मिली जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 लोगों से 10 की पहचान कर ली गई है. मृतकों में  सागर (27), निलेश(27), अनामिका (28), श्याम(30), अनुचा (25), सोमालिया (30), शाहजान (19), रुक्मणी(24), आदित्य श्रीवास्तव(23) और अब्दुल रहमान(24) है.

    22 लोगों को केजीएमयू लाया गया- केके सिंह 
    किंग जॉर्ज चिकित्सा यूनिवर्सिटी के सूचना अधिकारी के. के. सिंह ने बताया कि इस घटना में बचाव दल द्वारा कल 22 लोगों को केजीएमयू लाया गया, दिन में से 15 को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि 7 अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है.

    3 बजे करीब लगी आग 

    बता दें कि आग अलीगंज पुलिस क्षेत्र में उषा मेहता मार्ग पर स्थित तीन मंजिला वाणिज्यिक इमारत में अपराह्ण करीब 3 बजे लगी. आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल वाहनों और हाइड्रोलिक प्लेटफार्म वाली गाड़ी को लगाया गया. दरअसल, लखनऊ के पुरनिया बाजार से चंद कदमों की दूरी पर स्थिति यह इमारत अलीगंज के पॉश रिहायशी इलाके में है, जहां कोचिंग सेंटर और कैफे जैसी जगहें हैं.

    अधिकारियों के मुताबिक, बचाव अभियान के दौरान आग में फंसे लोगों को इमारत से बाहर निकाल गया. कुछ लोगों को 'बॉडी  बैग ' में लाया गया, जबकि कुछ को कंबल में लपेटा गया था और एंबुलेंस में ले जाते समय वे बेहोश लग रहे थे. इन लोगों के शवों या घायलों को बगल की इमारत की छत से बाहर निकाल गया.