• राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 लोगों पर एफआईआर दर्ज, सभी आरोपी गिरफ्तार

    श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. शुरुआती जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर यह कदम उठाया गया है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की  विशेष रिपोर्ट:-

    लखनऊ, 26 जून 2026. अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे  में कथित घोटाले मामले में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्ट की शिकायत और एसआईटी की सिफारिश के बाद आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. एफआईआर में रामाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा, अविनाश त्रिपाठी, सुभाष श्रीवास्तव, करुणेश, और लव कुश मिश्रा का नाम शामिल है.

    प्रदत्त जानकारी के मुताबिक, संकल्प मिश्रा और लवकुश मिश्रा नोटों की गिनती का काम करते थे. जबकि अविनाश त्रिपाठी करुणेश पांडे और सुभाष काउंटिंग इंचार्ज की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. इन सभी के ऊपर यूपी सरकार के निर्देश पर बीएनएस के तहत 306, 316 (5), 317(4), 317(5), 61  और 3 (5) की धाराओं में  केस दर्ज हुई है.

    यह एफआईआर चोरी और चोरी में मदद करना, गबन, धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश एवं सरकारी कर्मचारी या संस्था कर्मियों के द्वारा आपराधिक षड्यंत्र के तहत विश्वासघात की धाराओं में दर्ज की गई है. यह मामला राम जन्मभूमि कोतवाली पुलिस में दर्ज हुआ है. बता दें कि श्री कृष्ण मोहन की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है. जिन लोगों के पास से कैश बरामद हुआ है, उन सभी को एफआईआर में नामजद किया गया है. कहा जा रहा है कि इस मामले में बड़े पैमाने पर और गिरफ्तारियां होगी. ऐसे में आगे की जांच और संभावित कार्रवाई पर अब सबकी नज़रें टिकी है. शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया है कि 8 लोग सिस्टमैटिक तरीके से मंदिर के चढ़ावे की चोरी कर रहे थे. एसआईटी की जांच में भी यह बात सामने आई है.