• एसीबी की बड़ी कार्रवाई, निलंबित महिला तहसीलदार के ठिकानों से 5 करोड़ से अधिक संपत्ति बरामद

    एंटी करप्शन ब्यूरो ने निलंबित तहसीलदार
    टी. सुचारिता के ठिकानों पर दबिश देकर  5 करोड़ रुपए से अधिक की  बेनामी संपत्ति जब्त की है. हालांकि, एसीबी का यह भी कहना है कि यह 5 करोड रुपए का मूल्यांकन केवल दस्तवेजों में दर्ज कीमत के आधार पर किया गया है. फिलहाल बाजार दर के हिसाब से इन सभी अचल संपत्तियों की मार्केट वैल्यू दस्तावेजी मूल्य से कई गुना अधिक होने की संभावना है. मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट..

    हैदराबाद, 27 जून 2026. तेलंगाना में आय से अधिक संपत्ति के मामले में आमतौर पर पुरुष अधिकारियों की संलिप्तता अधिक देखी गई है. लेकिन इस बार एक महिला अधिकारी के यहां मिले अकूत संपत्ति ने सबको चौंका दिया है. एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने समीरपेट की निलंबित तहसीलदार टी. सुचारिता के ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में नए सिरे से सघन तलाशी अभियान चलाया है.

    छापेमारी में मिली करोड़ों की संपत्तियां 

    एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा की गई इस व्यापक  छापामारी के दौरान अचल संपत्तियों के साथ-साथ  कैश, लग्जरी वाहनों और महंगे आभूषणों का जखीरा बरामद हुआ है. जांच टीम ने  यहां के सिद्धिपेट जिले के दमरकुंटा गांव में 2.17  एकड़ कृषि भूमि, हैदराबाद में तीन आलीशान फ्लैट और कीसरा एवं खानमेट गांवों में दो प्लॉट के कागजात जब्त किए हैं. इसके अलावा, उनके पास से 12 लाख कैश और लगभग 38 लाख रुपए का बैंक बैलेंस सहित  करीब 1.20 करोड़ रुपए के सोने और हीरे के आभूषण भी मिले हैं. इन संपत्तियों के साथ-साथ  उनके आवास से  एक फॉक्सवैगन और एक हुंडई क्रेटा वाहन भी बरामद की गई है.

    बाजार मूल्य दस्तावेजों से कहीं अधिक होने का अनुमान
    जांच एजेंसी के मुताबिक, अब तक बरामद की गई इन तमाम संपत्तियों की कुल कीमत 5 करोड़ रुपए से भी अधिक आंकी गई है. हालांकि,  एसीबी का यह भी कहना है कि यह 5 करोड़ रुपए का मूल्यांकन केवल दस्तवेजों में दर्ज कीमत के आधार पर किया गया है. फिलहाल बाजार दर के हिसाब से इन सभी अचल संपत्तियों की मार्केट वैल्यू दस्तावेजी मूल्य से कई गुना अधिक होने की संभावना है. मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है.