• पति को दूसरी महिला के साथ देख पत्नी का फूटा गुस्सा, बीच सड़क पर जमकर..

    जयपुर के टोंक रोड पर पत्नी ने पति को महिला मित्र के साथ रंगे हाथों  पकड़ लिया. गुसाई पत्नी ने बीच सड़क पर दोनों की पिटाई कर दी. घटना का वीडियो वायरल है, पुलिस जांच में जुटी है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह रिपोर्ट:-

    जयपुर, 28 जून 2026. राजधानी जयपुर के टोंक रोड पर उसे समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक महिला ने अपने पति को उसकी महिला मित्र के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. पति को दूसरी महिला के साथ देखकर पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा और उसने बीच सड़क पर ही  पति और उसकी महिला मित्र की जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान वहां मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और कई लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

    कई दिनों से कर रही थी पति का पीछा

    जानकारी के मुताबिक, यह मामला जयपुर के बजाज नगर पुलिस क्षेत्र का है. घटना 2 दिन पहले टोंक रोड स्थित गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला को लंबे समय से अपने पति पर दूसरी महिला से अनैतिक संबंध होने का शक था. इसी वजह से वह कई दिनों से पति की गतिविधियों पर नजर रख रही थी. 2 दिन पहले जैसे ही उसने  पति को उसकी महिला मित्र के साथ देखा, उसने दोनों को रोक लिया और सड़क पर ही हंगामा शुरू कर दिया. बीच सड़क पर हो रहे इस विवाद को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए.

    कई लोग घटना का वीडियो बनाने लगे, जबकि कुछ लोग पत्नी को उकसाते हुए कहते सुनाई दिए कि "पहले पति को सबक सिखाओ " भीड़ के शोर - शराबे के बीच पत्नी ने पति की जमकर पिटाई कर दी. इसी दौरान पति ने किसी तरह अपनी महिला मित्र को पत्नी और भीड़ के बीच से  बाहर निकालकर वहां से रवाना कर दिया. इस बारे में बजाज नगर थाना प्रभारी रामधन ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस का कहना है कि वीडियो और अन्य तथ्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम  की जांच की जा रही है.