हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़, झूठे दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख मांगने वाले चार आरोपी पकड़ाया
सोनीपत शहर पुलिस ने हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग के कथित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि इस गैंग ने एक व्यक्ति को झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उनसे 20 लाख रुपए की मांग कर रहा था. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट:-
सोनीपत, 27 जून 2026. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यहां के अदालत परिसर के समीप 25 हजार रुपए लेते समय महिला समेत चार आरोपियों को दबोच लिया. पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली जिला हॉल सोनीपत के मोहन नगर निवासी इस व्यक्ति ने प्राथमिकी दर्द कराई थी कि वह कड़ी 15 वर्षों से सोनीपत में रहकर ट्रैक्टर चालक का काम करते हैं. 15 जून को उनको एक युवती का मोबाइल फोन नंबर मिला था. बातचीत में युवती ने उनके कमरे पर आने की बात कही और बाद में सहमति मिलने के बाद उनसे कुछ पैसे भी लिए. कुछ दिन बाद युवती और उसकी एक साथी ने उन पर गलत काम करने का आरोप लगाकर 20 लाख रुपए की मांग शुरू कर दी और रकम नहीं देने पर झूठा केस दर्ज करने की धमकी दी.
पीड़ित का आरोप है कि बाद में एक अन्य महिला ने खुद को दोनों महिलाओं की परिचित बताते हुए समझौता कराने का भरोसा दिया. लेकिन इसके बाद लगातार फोन कर पैसों की मांग की जाने लगी. शिकायतकर्ता ने बातचीत की रिकॉर्डिंग भी अपने पास होने का दावा किया. आरोप लगाया कि महिलाएं और दिनेश नाम के व्यक्ति ने लोगों को झूठे मामलों में फंसाकर धन उगाही का काम करते हैं.
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अदालत परिसर के पास पैसे लेने के लिए बुला रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने रणनीति के तहत शिकायतकर्ता को 25 हजार रुपए और रद्दी कागजों से भरा बैग देकर मौके पर भेज दिया तथा सादे कपड़ों में पुलिस टीम उसके पीछे लगाई गई. अदालत परिसर के निकट महिला को बैग सौंपा, पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया. तलाशी के दौरान बैग से 25 हजार रुपए बरामद किए गए. पकड़ी गई महिला के साथ दो अन्य महिलाएं और कोलापुर निवासी दिनेश को भी दबोच लिया गया. जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां उन्हें जमानत मिल गई.