पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ा; पेड़ से बांधकर रातभर पिटाई की और गांव में जुलूस निकाला
बड़वानी में महिला के अपने से 3 वर्ष छोटे पुरुष के साथ पांच साल से प्रेम संबंध चल रहा था। एक दिन पति ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया और अपने भाई और भांजे के साथ मिलकर उनका बहुत बुरा हाल किया। पढ़ें पूरी कहानी..
बड़वानी, 5 अगस्त 2026। मध्य प्रदेश के बड़वानी में एक महिला-पुरुष से अमानवीय व्यवहार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां के ठीकरी थाना क्षेत्र के ग्राम बरुफाटक में कथित प्रेम प्रसंग के आरोप में एक महिला और एक पुरुष को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया. दोनों के हाथ बांधकर पूरे गांव में घुमाया गया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया गया. वीडियो सामने आते ही पुलिस-प्रशासन हरकत में आया और महिला की शिकायत पर पति, देवर सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. इस घटना ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
कथित अवैध संबंध के चक्कर में निकाला जुलूस
पुलिस के मुताबिक ग्राम बरुफाटक में एक विवाहित महिला और एक पुरुष को कथित प्रेम प्रसंग के आरोप में कुछ लोगों ने पकड़ा था. इसके बाद पुरुष को पीटा गया और आरोप है कि महिला के पति, देवर और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने दोनों को पेड़ में बांधकर रातभर पिटाई की और सुबह पूरे गांव में घुमाया. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और तमाशबीन बने रहे, जबकि किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर सर्कुलेट कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद भारी पुलिस बल तत्काल गांव पहुंचा और महिला व पुरुष को सुरक्षित अपने साथ थाने लेकर आई. दोनों से अलग-अलग पूछताछ की गई और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई गई. पुलिस ने मौके से जुड़े लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है.
महिला ने पति पर लगाए आरोप
पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब 15 वर्ष पहले हुई थी. महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति अक्सर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है और लंबे समय से उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता आ रहा है. घटना वाले दिन भी उसके साथ मारपीट की गई और फिर कथित प्रेम प्रसंग का आरोप लगाकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया. दोनों को पहले खंभे से बांधा गया फिर हाथ बांधकर गांव में घुमाया गया, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है.
डीएसपी महेश सुनैया ने क्या कहा..
डीएसपी महेश सुनैया ने मीडिया को जानकारी दी कि पीड़ित महिला की उम्र 35 वर्ष है. उसकी शादी 15 वर्ष पूर्व पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं. आरोप है कि महिला का पति शराब के नशे में करीब-करीब रोजाना मारपीट करता था. 5 साल पहले उसकी मुलाकात 3 साल छोटे युवक से हुई जो उम्र में महिला से 3 साल छोटा था. कई बार मुलाकात के बाद युवक से महिला को प्यार हो गया. प्यार दो तरफा था, इसलिए अक्सर दोनों मिलते और संबंध बनाते थे. पता चला तो पति ने महिला को पीटा इस बीच एक दिन पति को दोनों के संबंधों के बारे में पता चल गया, जिसके बाद पति ने उसकी जमकर पिटाई की. इसके बाद भी दिल नहीं भरा तो पति ने कथित प्रेम संबंध के संदेह में अपनी पत्नी (महिला) और उसके कथित प्रेमी के साथ मारपीट कर की.
दोनों खून से लथपथ थे. बावजूद उसे रहम नहीं आया और उसने दोनों को पूरी रात खंभे से बांधकर रखा. इसमें देवर यानी पति के भाई ने पूरा साथ दिया. इसके अगले दिन दोनों को गांव में घुमाना. पत्नी मिली प्रेमी के साथ महिला के अनुसार करीब दो महीने पहले पति की ज्यादतियों से तंग आकर अपने बच्चों को पति के पास छोड़कर मायके चली गई. इसके पति किसी तरह मनाकर पत्नी को वापस ससुराल लाया. उसे पता चला कि रविवार (02 अगस्त, 2026) को शाम के दौरान अपने कथित प्रेमी के साथ थी. इसी दौरान पति और उसके परिजनों को इसकी जानकारी मिल गई. मौके पर पहुंचे पति, देवर और भांजे ने दोनों को पकड़ा और जमकर पीटा. उधर, गांव के सरपंच की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को छुड़ाया. उप पुलिस अधीक्षक सुनैया की मानें तो महिला की शिकायत पर उसके पति, देवर और भांजे पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.