• IAS रमेश शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

    रायपुर, 10 जून 2026। राज्य सरकार ने 2010 बैच के आईएएस रमेश शर्मा को गृह सचिव से हटाकर नई जिम्मेदारी दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार को जारी आदेश के मुताबिक रमेश शर्मा को आयुक्त सह पंजीयक सहकारी संस्थाएं नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि 29 मई को महादेव कावरे की सेवानिवृत्ति के बाद से पंजीयक का पद रिक्त था। अपर पंजीयक सावित्री भगत के पास चालू प्रभार था। सहकारिता अधिनियम के तहत सहकारी समितियों और सहकारी बैंकों के संचालन में पंजीयक की बड़ी भूमिका होती है। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के विजन को आगे बढ़ाने की महती जिम्मेदारी शर्मा को दी गई है। 1 जनवरी 2026 को ही रमेश शर्मा सचिव पदोन्नत हुए हैं। रेवेन्यू में उनको काम करने का लंबा अनुभव है। वे कांग्रेस सरकार में कबीरधाम जिले के कलेक्टर भी रहे। पढ़ें पूरा आदेश.