• IAS Transfer: प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 37 IAS के प्रभार बदले गए, मुख्यमंत्री के सचिव भी हटाए गए

    IAS Transfer: राज्य सरकार ने बुधवार की देर रात तीन दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। मुख्यमंत्री के सचिव की सीएमओ से छुट्टी हो गई है। इस फेरबदल में 37 IAS अफसर प्रभावित हुए हैं। खनिज साधन, पर्यावरण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं जेल समेत कई विभागों के भारसाधक सचिव बदले गए हैं। कई विभागों के आयुक्त एवं कुछ संभागीय आयुक्त भी इसकी जद में आए है।

    भोपाल, 18 जून 2026। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने कड़े फैसले के लिए जाने जाते हैं। एक झटके में उन्होंने प्रदेश के 37 नौकरशाहों को बदल दिया। सचिव, मुख्यमंत्री एवं खनिज साधन विभाग आलोक कुमार सिंह को सीएमओ से बाहर कर दिया गया है। विवेक कुमार पोरवाल को खनिज साधन विभाग का नया प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं  1993 बैच के आईएएस अधिकारी अनिरुद्ध मुकर्जी को अध्यक्ष राजस्व मंडल ग्वालियर के साथ-साथ पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव पर्यावरण विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपर मुख्य सचिव कुटीर एवं ग्रामोद्योग केसी गुप्ता को कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने अफसरों के परफॉर्मेंस के आधार पर नए विभाग में उनकी तैनाती की है।

    सामान्य प्रशासन विभाग, वल्लभ भवन द्वारा बुधवार को जारी आदेश के मुताबिक कर्मवीर शर्मा को भोपाल के तथा शीलेन्द्र सिंह को रीवा के संभाग आयुक्त के रूप में तैनात किया गया है। वहीं रीवा के संभाग आयुक्त बाबू सिंह जामोद को नगरीय विकास एवं आवास विभाग का सचिव बनाया गया है। दीपक सिंह को आयुक्त एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं की जिम्मेदारी दी गई है। मनीष सिंह, भाप्रसे (2009) आयुक्त, जनसंपर्क मध्यप्रदेश, भोपाल तथा सचिव, मध्यप्रदेश शासन, परिवहन विभाग तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, भोपाल तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी, भोपाल तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना लिमिटेड तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश माध्यम तथा सचिव, मध्यप्रदेश शासन, जेल विभाग (अतिरिक्त प्रभार) केवल जेल विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

    अशोक बर्णवाल, भाप्रसे (1991) अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग तथा कृषि उत्पादन आयुक्त, मध्यप्रदेश तथा अपर मुख्य सचिव, पर्यावरण विभाग तथा पर्यावरण आयुक्त तथा महानिदेशक, एप्को तथा आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, मध्यप्रदेश, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) को केवल कृषि उत्पादन आयुक्त, मध्यप्रदेश तथा अपर मुख्य सचिव, पर्यावरण विभाग तथा पर्यावरण आयुक्त तथा महानिदेशक, एप्को के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।

    देखें पूरी लिस्ट..