शीतल षष्टी यात्रा 2026: शिव-- पर्वती के महामिलन के लिए तैयार संबलपुर, हजारों कलाकार बिखेरेंगे जलवा
समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ के साथ संवाददाता अभय कुमार बनर्जी की रिपोर्ट:-
संबलपुर, 18 जून 2026। पश्चिम ओड़िशा के संबलपुर शहर में इस बार सुप्रसिद्ध और पवित्र "शीतल षष्टी यात्रा" बेहद भव्य और महासमारोह के रूप में मनाई जा रही है. बीते 14 जून से शुरू हुए सप्ताह भर के इस उत्सव में देवाधिदेव महादेव और जगत जननी माता पार्वती के दिव्य विवाह का आयोजन हो रहा है. इस महामिलन के गवाह बनने और अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए ओड़िशा समेत देश के विभिन्न संभागों से हजारों की संख्या में कलाकार संबलपुर पहुंचे हैं.
शहर की तीन प्रमुख यात्रा समितियों नंदपाड़ा, झाडूआपाड़ा और मोदीपाड़ा ने इसके लिए व्यापक तैयारियां की है. पश्चिम ओड़िशा कि इस अनूठी लोक परंपरा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आम इंसान (भक्त ) देवी - देवताओं के माता- पिता की भूमिका निभाते हैं और सामाजिक रीति -- रिवाज से कन्यादान की रस्में पूरी करते हैं. यही वजह है कि इसे देखने और रखने के लिए देश-विदेश से भी भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं.
सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स की चप्पे - चप्पे रहेगी नजर
संबलपुर के प्रसिद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव "संबलपुर शीतल षष्टी यात्रा" को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. संबलपुर शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगभग 80 प्लाटून पुलिस फोर्स तैनात की गई है. बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार भामू ने दी है.
14 जून से शुरू हो चुका यह पवित्र उत्सव गुरुवार से शनिवार के बीच अपने चरम पर रहेगा, जब मुख्य धार्मिक अनुष्ठानों और भव्य नगर परिक्रमा (शोभा यात्रा) के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है. इस दौरान शहर जाम की स्थिति से निपटने के लिए एक विशेष ट्रैफिक रूट प्लान तैयार किया गया है. बाहर से आने वाले वाहनों के लिए अलग मार्ग और निर्धारित पार्किंग व्यवस्था की गई है. इसके अलावा, भीषण गर्मी को देखते हुए संबलपुर शहर में विभिन्न प्रमुख जगहों पर श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल की विशेष इंतजाम की गई है.
इस वर्ष उत्सव के दौरान पूरे जिले में कुल 33 विवाह जुलूस (बारात ) आयोजित किए गए हैं, दिन में 28 बारात सिर्फ संबलपुर नगर निगम सीमा के अंदर निकल जा रही है. शहर में 6 भव्य बारात ( नगर परिक्रमा) और देवी देवताओं के मंदिर लौटने की 12 भव्य विदाई यात्राएं आकर्षण का मुख्य केंद्र होगी. प्रशासन ने आमजनों से शांति और सौहार्द के साथ उत्सव मनाने की अपील की है.