धमतरी में मां ने नारियल की रस्सी से बेटे की गला घोंटकर मार डाला
धमतरी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है बेटे की रोज-रोज की शराब की लत से तंग आकर एक मां ने अपने दुसरे बेटे के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी है और उसे को आत्महत्या करार देने की कोशिश की।
धमतरी, 3 जुलाई 2026। धमतरी में मां ने अपने ही बेटे को मार डाला। दरअसल उनका बड़ा बेटा शराब का आदी था और शराब के लिए पैसा मांगता था नहीं देने पर घर वालों के साथ मारपीट पर उतारू हो जाता था। बेटे की रोज-रोज की हरकत से तंग आकर एक मां अपने ही पुत्र की हत्या करने पर उतारू हो जाती है। पुलिस के अनुसार, मां ने अपने छोटे बेटे के साथ मिलकर बड़े बेटे की हत्या कर दी और उसे आत्महत्या करार देने की कोशिश की। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सच सामने आ गया। युवक ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उसकी हत्या हुई है।
क्या है पूरा मामला
यह वारदात 29 जून 2026 की है। पुलिस को 23 साल के नरसिंग साहू की संदिग्ध मौत की सूचना मिली थी, जिसे पहले आत्महत्या माना जा रहा था। लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गहराई से जांच की और घरवालों से पूछताछ की। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी ध्यान से देखा। जांच के बाद यह साफ हो गया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि एक सोची-समझी हत्या का मामला था।
पीएम रिपोर्ट से सच सामने आ गया
एडिशनल एसपी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साफ हुआ कि युवक की मौत गला दबाने और रस्सी से कसकर सांस रुकने की वजह से हुई थी। रिपोर्ट में इसे हत्या बताया गया है। इसके बाद कुरुद थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि नरसिंग साहू को शराब पीने की लत थी। इसे लेकर घर में आए दिन विवाद होता था। इसके बाद पुलिस ने शक में मां कमला बाई साहू (60) और छोटे भाई नरेश साहू (22) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
उसके रोज-रोज की डिमांड से तंग आ गए थे
आरोपियों ने बताया कि नरसिंग आए दिन शराब पीने के लिए पैसों की मांग करता था। जब उसे शराब पीने के लिए पैसे नहीं देते थे तो वह झगड़ा और मारपीट करने लगता था। 29 जून को भी नरसिंग ने मां से पैसों की मांग की। मां ने पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद नरसिंग फिर से विवाद और हाथापाई करने लगा। इससे मां और छोटे भाई ने गुस्से में उसको जान से मार डाला। नारियल की रस्सी से पहले गले को कसकर खींचा। कहीं बच न जाए करके कीटनाशक पिलाया और हत्या को छिपाने के लिए रस्सी से फांसी पर लटका दिया।