• मंत्रालय में जंबो फेरबदल

    रायपुर, 25 सितंबर 2026। राज्य शासन ने एक बार फिर मंत्रालय में पदस्थ अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग, महानदी भवन से शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार 8 उपसचिव तथा 14 अवर सचिवों से इधर से उधर किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के उपसचिव आरपी वर्मा को सहकारिता विभाग में पदस्थ किया गया है। वहीं अवर सचिव जावे कच्छप को राजस्व विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग भेजा गया है। विवेक श्रीवास को जेल के साथ गृह विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है। मदनलाल पवार को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग से लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग स्थानांतरित किया गया है। वे लंबे समय से वाणिज्य एवं उद्योग विभाग में पदस्थ थे। सुभाष चंद्र कुजूर को पदोन्नति उपरांत भी महिला एवं बाल विकास में यथावत रखा गया है।

    उधर 14 अवर सचिवों के प्रभार भी बदले गए हैं। अमितोष जान को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, सुनीता गौतम को परिवहन से सामान्य प्रशासन विभाग, विमल कुमार शांडिल्य योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग से वाणिज्य एवं औद्योगिक विभाग ट्रांसफर किए गए हैं।

    देखें पूरी लिस्ट..