• कवर्धा: मुड़वाही गांव के 100 से ज्यादा आदिवासी मजदूरी पाने के लिए दर- दर की ठोकर खा रहे हैं..

    कवर्धा, 10 सितंबर 2026। कवर्धा जिले के वनांचल ग्राम मुड़वाही के 100 से ज्यादा आदिवासी मजदूरों की करीब तीन महीने से मजदूरी अटकी हुई है। मजदूरों का आरोप है कि वन विभाग ने मार्च से जून तक गड्ढा खुदाई, पौधरोपण और घास कटिंग सहित कई काम तो कराए, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया।
    मजदूरों ने वन मंडलाधिकारी से मुलाकात कर लंबित मजदूरी जल्द दिलाने की मांग की। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद उन्हें रेंजर से मिलने की बात कहकर वापस भेजा जा रहा है। नाराज मजदूरों ने भुगतान होने तक कार्यालय से नहीं लौटने की बात कही है।

    वहीं वन मंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल ने बताया कि केम्पा के अंतर्गत पौधा रोपण की मजदूरी का कार्य अभी जारी है सरकारी प्रक्रिया के चलते भुगतान लंबित है और इस महीने के भीतर मजदूरी का पूरी राशि का भुगतान करा दिया जाएगा।