KKR vs RCB Raipur : रायपुर में विराट ने लगाई रनों की झड़ी, RCB ने KKR को 6 विकेट से हरा दिया
KKR vs RCB Raipur : रायपुर के शहीद नारायण स्टेडियम में खेले गए बेहद रोचक मुकाबले में केकेआर के 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने आईपीएल 2026 के 57वें मैच में 194 रन बनाकर जीत दर्ज की। रायपुर में शाम को बारिश हुई और आईपीएल मैच में विराट कोहली ने रनों की छड़ी लगा दी।
रायपुर, 14 मई 2026। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का एक अहम मुकाबले में आरसीबी ने केकेआर को 6 विकेट से हरा दिया. आरसीबी की ओर से तूफानी बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने 105 रनों की नाबाद पारी खेली। इस जीत के साथ बेंगलुरु टीम ने 16 अंकों के साथ प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पोजीशन पर कब्जा किया, वहीं हार के साथ कोलकाता की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है.
रघुवंशी की बेहतरीन पारी
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर केकेआर को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. कोलकाता की शुरुआत थोड़ी खराब रही है, उनके दोनों ओपनर अजिंक्य रहाणे (19 रन) और फिन एलन (18) बिना बड़ी पारी खेले पवेलियन वापस लौट गए. हालांकि तीसरे नंबर पर आए अंगकृष रघुवंशी ने जिम्मेदारी से खेलते हुए 46 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 71 रन बनाए.
रिंकू ने भी दिखाया दम
जब रिंकू ने मैदान में एंट्री मारी, तब उन्होंने 29 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 49 रनों की अहम पारी खेली, इसके अलावा कैमरून ग्रीन ने 32 रनो का योगदान दिया और निर्धारित 20 ओवर में 192/4 रन का टोटल बनाया. गेंदबाजी की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रसिक सलाम डार ने 1-1 विकेट चटकाए.
आरसीबी की बेहतरीन बल्लेबाजी
193 रन का पीछा करते हुए आरसीबी का पहला विकेट चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर ही गिर गया जब कार्तिक त्यागी ने जैकब बेथल को 15 रन के निजी स्कोर पर कॉट एंड बोल्ड कर दिया. इसके बाद केकेआर के गेंदबाज विकेट लेने को तरस गए, और उनका इंतजार 16वें ओवर के आखिरी गेंद पर खत्म हुआ जब रजत पाटीदार 11 रन पर आउट हुए, वहीं 18वें ओवर में टिम डेविड की पारी 2 रन पर ही खत्म हो गई.
विराट कोहली ने ठोंका शतक
जहां दूसरी तरफ आरसीबी के विकेट गिर रहे थे, वही विराट कोहली दूसरी तरफ ताबड़तोड़ रन बना रहे थे, उन्होंने अपना शतक 58 गेंदों में ही पूरा कर लिया, और अपनी टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया, उनका फाइनल स्कोर 19.1 ओवर में 194/4 रहा. भारतीय क्रिकेट सुपरस्टार ने 60 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से 105 रनों की शानदार पारी खेली, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 175 दर्ज किया गया.
KKR Score: 192/4 (20 Over)
RCB Score: 194/4 (19.1 Over)