• सीबीएसई बोर्ड में प्रांजल ने किया कमाल, 97.2% लाकर बनी रयान इंटरनेशनल स्कूल टॉपर

    रायपुर, 14 मई 2026। बुधवार को जारी सीबीएसई 12वीं बोर्ड के नतीजे में फिर बेटियों ने बाजी मारी। उनका परीक्षा परिणाम लड़कों की तुलना में बेहतर रहा। इसी कड़ी में  आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं कार्यालय में पदस्थ पंकज मालवीय की सुपुत्री प्रांजल मालवीय ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 12वीं (कॉमर्स) की छात्रा प्रांजल ने रयान इंटरनेशनल स्कूल अवंती विहार में हर सब्जेक्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया, उन्हें 97.2% अंक प्राप्त हुए।

    'आज की आवाज' से चर्चा करते हुए उनके पिता पंकज मालवीय ने बताया कि शुरू से बेटी का पढ़ाई के प्रति लगन अच्छा रहा है। वह लगातार मेहनत करती है। हमने कभी उन्हें टॉप करने के लिए कोई दबाव नहीं डाला। मेरा मानना है कि बच्चों को कभी पढ़ाई के लिए दबाव नहीं डालना चाहिए। उन्हें स्वाभाविक रूप से पढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। पंकज मालवीय ने बताया कि बुधवार की शाम स्कूल से उन्हें फोन आया और मुझे बधाई दी तथा बताया गया कि उनकी बेटी ने 12वीं कॉमर्स संकाय ही नहीं बल्कि रेयान इंटरनेशनल स्कूल के सभी ब्रांचो में टॉप किया है। 12वीं बोर्ड में अच्छे प्रदर्शन पर पंकज मालवीय के परिवार जनों और शुभचिंतकों ने उनकी बिटिया प्रांजल को बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी है।