जनसंपर्क विभाग में बड़ा फेरबदल, 22 अधिकारी-कर्मचारी हुए इधर से उधर
रायपुर, 21 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग में दो दर्जन के तकरीबन अधिकारी-कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। महानदी भवन से जारी आदेश के मुताबिक संयुक्त संचालक उषाकिरण बड़ाईक को जिला जनसंपर्क कार्यालय राजनांदगांव से जनसम्पर्क संचालनालय नवा रायपुर, चंद्रशेखर कश्यप उपसंचालक जिला जनसंपर्क कार्यालय जगदलपुर से रायपुर, लक्ष्मीकांत कोसरिया को संचालनालय से उप संचालक जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर पदस्थ किया गया है। श्रुति ठाकुर जिला से संचालनालय आईं हैं।
वहीं राहुल सोन उपसंचालक कबीरधाम से राजनांदगांव भेजे गए हैं। पांच सहायक संचालक भी इधर से उधर हुए हैं। चार सहायक जनसम्पर्क अधिकारी के भी स्थानांतरण हुए हैं। अशोक चंद्रवंशी को संचालनालय से जिला जनसंपर्क कार्यालय बालोद भेजा गया है। तीन सहायक सूचना अधिकारी तथा 5 क्लर्कों का भी तबादला हुआ है। फिलहाल देखें राज्य शासन का पूरा आदेश..