छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में थोक में एल्डरमेन की नियुक्ति, देखें 251 लोगों की लिस्ट..
रायपुर, 26 जून 2026। राज्य शासन ने प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों में थोक में पार्षद नामांकित किया है। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में करीब 251 लोगों को एल्डरमेन अर्थात पार्षद मनोनीत किया गया है। अकेले रायपुर नगर निगम में ही रामकिंकर सिंह, गोपी साहू, अनिल सोनकर, ऋषि साहू समेत 11 लोगों को पार्षद नामांकित किया गया है। इसी तरह प्रदेश के विभिन्न निकायों में सरकार ने एल्डरमेन बैठाए हैं। फिलहाल देखें पूरी लिस्ट..