धर्मेंद्र प्रधान समेत दो मंत्री हो सकते हैं बाहर, कैबिनेट फेरबदल में नीतीश कुमार को..
धर्मेंद्र प्रधान को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर चुके हैं. वहीं, बीजेपी राज्यों में संगठन में बदलाव कर र..
नई दिल्ली, 26 जून 2026. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले केंद्रीय कैबिनेट में जल्द फेरबदल हो सकते हैं. हालांकि, इसे लेकर डेट या नाम अब तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन अटकलें हैं कि इस बार सरकार से कई मंत्रियों की जिम्मेदारी बदली जा सकती है या बाहर किया जा सकता है. इनमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नाम भी बताया जा रहा है. चर्चाओं में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम भी चल रहा है, लेकिन उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी है. दरअसल, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अलग-अलग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी.
यूपी टीम घोषित
खास बात है कि बीजेपी ने यूपी विधानसभा चुनाव से पहले नई टीम का ऐलान किया है. मिशन - 2027 के चलते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की टीम का आकार बढ़ाया गया है. प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री और प्रदेश मंत्री के कुल 6 पद बढ़ गए हैं. वहीं नई टीम में 60 फ़ीसदी नए चेहरों को शामिल किया गया है. दो दर्जन से अधिक मौजूदा चेहरों को जगह नहीं मिली है. सामाजिक समीकरण साधने के साथ ही आधी आबादी की भागीदारी बढ़ाई गई है. सर्वाधिक हिस्सेदारी ओबीसी को मिली है. वहीं, अन्य राज्यों में भी संगठन स्तर पर बड़े बदलाव किए जा सकते हैं.
इनके कट सकते हैं नाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर गाज गिर सकती है. जबकि मंत्री हरदीप पुरी की जगह सिख या पंजाब से किसी नेता को अन्य विभाग में भी लिया जा सकता है. खास बात है कि प्रधान पेपर लीक को लेकर विपक्ष की आलोचना का सामना कर रहे हैं और उनके खिलाफ अभी भी प्रदर्शन जारी है. रिपोर्ट के मुताबिक, निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी और मनोहर लाल खट्टर के विभाग भी बदले जा सकते हैं.
यह हो सकते हैं शामिल
जानकारी के मुताबिक, लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे को बड़ा पद दिया जा सकता है. वह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे हैं. वहीं, आम आदमी पार्टी से बीजेपी में शामिल होने वाले राघव चड्ढा को भी बड़ी जिम्मेदारी देने की अटकलें हैं. फिलहाल, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है. साथ ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार और टीएमसी छोड़कर आए सुखेंदु शेखर रे भी शामिल किया जा सकते हैं.
मंत्री का इस्तीफा
हाल ही में केरल के वरिष्ठ भाजपा नेता जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया. हालांकि, रवनीत सिंह बिट्टू राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने पर भी पद पर बने हुए हैं. साथ ही पंकज चौधरी और हर्ष मल्होत्रा भी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद केंद्र में मंत्री बने हुए हैं.