MI vs CSK IPL: मुंबई की हार का सिलसिला जारी, CSK ने 8 विकेट से दी पटखनी
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings : IPL 2026 के 44वें मुकाबले में CSK ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से बुरी तरह से रौंद दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 160 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे पांच बार की चैंपियन सीएसके ने 18.1 ओवर में ही 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।
चेन्नई, 3 मई 2026। IPL 2026 के 44वें मुकाबले में CSK ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से बुरी तरह से रौंद दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 160 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे पांच बार की चैंपियन सीएसके ने 18.1 ओवर में ही 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो सही साबित नहीं हुआ और मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नमनधीर के अर्धशतक की मदद से 159 रन बनाए। नमनधीर ने आज के मैच में 37 गेंदोें में 57 रनों की पारी खेली। रिकल्टन ने 37 रन बनाए, जबकि सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 12 गेंदों में 21 रन निकले। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों में 18 रन बनाए।
सीसएसके के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए किफायती ओवर डाले। अंशुल कंबोज ने तीन विकेट हासिल किए, वहीं नूर अहमद के नाम 2 विकेट रहे, जबकि रामकृष्ण घोष और जेमी ओवर्टन ने एक-एक विकेट लिया।
160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और संजू सैमसन 11 रन बनाकर 13 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। हालांकि, इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने उर्विल पटेल के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की। उर्विल 12 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एक छोर संभाले रखा और कार्तिक शर्मा ने उनका बखूबी साथ दिया। दोनों ने अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम को मैच जिताकर वापस लौटे।
गायकवाड़ ने आज के मैच में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 48 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली, वहीं कार्तिक शर्मा ने 40 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों ने 160 के लक्ष्य को 18.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। बता दें कि इसी सीजन पिछले मुकाबले में जब वानखेड़े के मैदान पर दोनों टीमें आमने-सामने थे तब चेन्नई सुपर किंग्स ने 100 से अधिक रनों से करारी शिकस्त दी थी और आज 8 विकेटों से रौंदा है।
मुंबई इंडियंस की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट हासिल किया, जबकि गजनफर को भी एक विकेट मिलाष इसके अलावा सभी गेंदबाज विकेट लेने में असफल रहे।
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराया।
CSK- 160/2 (18.1 ओवर)
MI- 159/7 (20 ओवर)
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): विल जैक, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रित बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र।
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (डब्ल्यू), रुतुराज गायकवाड़ (सी), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी।