पुणे में मर्डर: लेकिन परफेक्ट लव स्टोरी... रोमांटिक पोस्ट, फिर हत्या क्यों?
पुणे में मंगेतर की हत्या करने वाली सिया गोयल ने सोशल मीडिया अकाउंट पर केतन अग्रवाल ( 26) के साथ कई रोमांटिक पोस्ट किए थे. कभी प्रपोजल की तस्वीरें, कभी फूल देकर प्यार जताने वाले पल, तो कभी डांस और गले मिलने की वीडियो... समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ सनसनीखेज रिपोर्ट:-
पुणे, 25 जून 2026. दोनों की नवंबर में शादी होने वाली थी जिसकी तैयारियां चल रही थी. इस साल फरवरी में सगाई के बाद सिया गोयल ने इंस्टाग्राम पर एक केक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- मेरे दिल को उसका घर मिले. महीना पूरा हुआ. उसने केतन को टैग भी किया. पुलिस के मुताबिक, 18 जून को केतन की मौत के दिन लोहागढ़ किले पर एक युवक 33 डिग्री सेल्सियस तापमान में हुडी पहन कर आया था. पुलिस ने जांच में इसे ही आधार बनाकर एक-एक कडियां जोड़ी. आखिरकार सिया और उसे बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी को केतन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया.
परफेक्ट लव स्टोरी
सोशल मीडिया पर सिया और केतन का किसी परफेक्ट लव स्टोरी जैसा थी. 19 जून को सिया का बर्थडे था. केतन ने एक महीने पहले यानी 19 मई से ही काउंटडाउन सेलिब्रेशन शुरू कर दिया था. वह रोज उसे अलग-अलग तरीके से अपनी मंगेतर सिया को सरप्राइज देता. सिया सोशल मीडिया पर इसके वीडियो पोस्ट करती. यह पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहे हैं. एक पोस्ट में केतन अपनी कार फूलों से सजाकर सिया को गिफ्ट देता दिखा. सिया ने इसका वीडियो पोस्ट कर लिखा- उसने 'पसंद है तुम्हें' वाली बात को बहुत सीरियसली ले लिया.
'वापस आ जाओ '
केतन की मौत के अगले दिन सिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी --' केतन तुम मुझे मेरे जन्मदिन पर अकेला छोड़ गए. वापस आ जाओ.' पुलिस के मुताबिक, सिया और चेतन करीब एक साल से रिलेशनशिप में थे. लेकिन सिया के परिवार ने उसकी शादी केतन से तय कर दी थी. केतन के परिवार के मुताबिक, सिया पहले शादी को लेकर संकोच जता चुकी थी और एक बार शादी टालने की बात भी कह चुकी थी.
प्लान मर्डर को पहले दुघर्टना बताया
महाराष्ट्र के पुणे का यह मामला बेहद चौंकाने वाला और दिलदहला देने वाला है. इस ऐतिहासिक लोहागढ़ किले में 400 फीट गहरी खाई में गिरकर हुई युवा केतन विशाल अग्रवाल की मौत मामले में पुलिस जांच के बाद नया और खौफनाक मोड़ सामने आया है. केतन की मौत कोई हादसा नहीं थी, बल्कि उनकी मंगेतर और उसके पुरुष दोस्त ने मिलकर केतन को खाई में धकेल दिया था और वारदात को पहले दुर्घटना बताया था और बचने की कोशिश की। लेकिन पुलिस जांच में सच सामने आ गया।
केतन की पासपोर्ट को फाड़कर वॉशरूम में फ्लश कर दिया
पुणे ग्रामीण के SP ग्रामीण संदीप सिंह गिल ने बताया कि सिया ने 4 जून को केतन से दोबारा लोहगढ़ किला जाने की जिद की। तब केतन के घर वालों ने मना कर दिया। 6 जून को केतन, उनकी बहन, एक दोस्त और सिया के इंडोनेशिया के बाली जाने के टिकट बुक थे। सभी लोग फ्लाइट पकड़ने के लिए निकले। 'केतन के साथ बाली न जाना पड़े, इसलिए सिया ने उसका पासपोर्ट अपने पास अलग रख लिया था।'
सिया ने बीच रास्ते एक रेस्टोरेंट पर गाड़ी रुकवाई और केतन का पासपोर्ट वाशरूम में ले जाकर उसके टुकड़े किए और फ्लश कर दिया। एयरपोर्ट पर केतन का पासपोर्ट नहीं मिला, तो सभी को वापस घर लौटना पड़ा। लोहगढ़ किला समुद्र तल से 3,300 फीट से ज्यादा की ऊंचाई पर है। इसे ट्रैक करने में 45 मिनट से 1 घंटे का समय लगता है।
पुलिस के मुताबिक, केतन की हत्या के पीछे सिया का मोटिव उससे शादी से बचना था। दरअसल, विशाल अग्रवाल की पुणे में 'सक्सेस ग्रुप' नाम से रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन कंपनी है। केतन ने 2023 में अमेरिका के बैबसन कॉलेज से एंटरप्रेन्योरियल स्टडीज में 'मास्टर ऑफ साइंस' किया। उसके बाद सक्सेस ग्रुप में डायरेक्टर के बतौर काम शुरू कर दिया।
वहीं सिया कॉमर्स की स्टूडेंट है। पिता पुणे के बड़े मसाला कारोबारी हैं। सिया और केतन के पिता 35 साल से एक-दूसरे को जानते थे। इसलिए दोनों परिवारों ने केतन और सिया की शादी तय कर दी। 11 फरवरी को सगाई हुई और 25 नवंबर को जयपुर के एक पैलेस में 17 करोड़ रुपए के खर्च से दोनों की शादी होनी थी। दोनों परिवारों के पहुंचने के लिए 2 चार्टर्ड प्लेन भी बुक थे। वहीं केतन के परिजन कह रहे हैं कि यदि शादी नहीं करना था तो मना कर देती जिससे चाहती उससे कर लेती, मेरे बेटे को क्यों मारी?