• " चंपत भगाओ, अयोध्या बचाओ, " संतों ने लिया बड़ा संकल्प, ट्रस्ट को भंग करने की उठाई मांग..

    अयोध्या के प्रमुख साधु - संतों  ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव (जो अब इस्तीफा दे चुके हैं) चंपत राय के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए "चंपत भगाओ, अयोध्या बचाओ " का संकल्प लिया है. संतों ने ट्रस्ट पर से स्थानीय लोगों को बाहर रखने और रामलला के चढ़ावे में चोरी करने का गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल प्रभाव से राम मंदिर ट्रस्ट को भंग करने की मांग की है. "मंदिर के अंदर बैठे हैं टोटी चोर"... स्वामी करपात्री महाराज का बड़ा बयान...
    अयोध्या, 2 जुलाई 2026. रामलला की पावन नगरी अयोध्या में  राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को लेकर चल रहा विवाद अब अपने सबसे विस्फोटक मोड़ पर पहुंच चुका है. बता दें कि, प्रख्यात संत स्वामी करपात्री महाराज ने मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों को कटघरे में खड़ा करते हुए ऐसे सनसनीखेज दावे किए हैं, जिससे पूरे देश के धार्मिक और राजनीतिक हल्कों में भूचाल आ गया है. महाराज ने स्पष्ट शब्दों में ऐलान किया है कि विवादों में घिरे ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय का इस्तीफा अंदर खाने मंजूर किया जा चुका है और वे इस वक्त जांच के दायरे में है.

    'चांदी की  टोटी चोरी हुई, वारदात के वक्त बंद किए जाते थे कैमरे '

    करपात्री महाराज ने सीधे मंदिर परिसर के भीतर संगठित रूप से हो रही चोरी का आरोप लगाते हुए कहा, " राम मंदिर के अंदर ही बड़े-बड़े टोटी चोर बैठे हुए हैं. प्रभु के धाम से चांदी की मूल्यवान टोटी चोरी होने का मामला सामने आया है." उन्होंने एक और बेहद गंभीर तकनीकी मिलीभगत का पर्दाफाश करते हुए दावा किया कि मंदिर परिसर में जिन- जिन जगहों पर ऐसी चोरियां या वित्तीय हेराफेरी को अंजाम दिया जाता था, योजनाबद्ध तरीके से ठीक उसी वक्त वहां के सीसीटीवी कैमरे बंद करा दिए जाते थे. उन्होंने इस पूरे प्रकरण में अर्जुन देव की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी पूछताछ की मांग की है.

    कारसेवक पुरम की तलाशी और बड़े ट्रस्टियों पर संगीन आरोप 

    करपात्री महाराज ने मांग की है कि सच को सामने लाने के लिए अयोध्या स्थित 'कारसेवकों पुरम ' परिसर की तुरंत संघन तलाशी ली जानी चाहिए. उन्होंने चंपत राय को लेकर कहा, " चंपत राय को किसी भी कीमत पर अभी अयोध्या से बाहर नहीं जाने देना चाहिए."