छत्तीसगढ़ में फिर पुलिस इंस्पेक्टर और एसआई के तबादले
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने एक बार फिर पुलिस कर्मचारियों के स्थानांतरण किया है। गुरुवार को जारी आदेश के मुताबिक 5 पुलिस इंस्पेक्टर और दो एसआई को एक जिले से दूसरे जिले भेजे गए हैं। बताया गया है कि पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर यह स्थानांतरण किया गया है। निरीक्षक दुर्गेश रावटे को रायपुर नगर से सीआईडी पीएचक्यू नवा रायपुर किया गया है। वहीं एसआई समरेंद्र सिंह को जशपुर से सरगुजा तथा आभाष सिंह को सरगुजा से जशपुर किया गया है। फिलहाल देखें पूरी लिस्ट..