छत्तीसगढ़ में 43 सब इंस्पेक्टर का प्रमोशन, देखें पदोन्नति उपरांत किसे कहां मिली है पोस्टिंग
रायपुर, 30 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पुलिस कर्मियों को थोक में पदोन्नति मिली है। डीजीपी अरुण देव गौतम द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 8 जुलाई 2026 को हुई डीपीसी में 61 एसआई के नाम योग्यता सूची में शामिल किया गया है। गुरुवार को जारी आदेश में 43 पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति देते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की गई है। राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थ एसआई को इंस्पेक्टर के रूप में नए जिलों में भेजे गए हैं। देखें पूरी लिस्ट..