नहीं रहे वरिष्ठ कवि और मंच संचालक पुरुषोत्तम कड़ेल के सुपुत्र उमेश कुमार कड़ेल
समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट:-
हैदराबाद, 30 जुलाई 2026. यहां के विख्यात कवि व मंच संचालक पुरुषोत्तम कड़ेल के सुपुत्र उमेश कुमार कड़ेल का बीते सोमवार को निधन हो गया. उनके आकस्मिक निधन पर नगर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शोक प्रकट करते हुए संवेदनाएं व्यक्त की है. उमेश कुमार कड़ेल पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका उपचार यहां के निजी अस्पताल में चल रहा था.
उनके निधन का समाचार मिलते ही नगर के वरिष्ठ पत्रकार पवन भारती एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष देहाती विश्वनाथ दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए, ईश्वर से प्रार्थना की है कि प्रभु उनके पवित्र आत्मा को अपने चरणों में जगह दें. इस दुख की घड़ी में समस्त शोकाकुल कड़ेल परिवार को ईश्वर धैर्य सहने की शक्ति दें. उमेश कुमार कड़ेल अपने पीछे शोकाकुल माता-पिता, पत्नी - पुत्र और भाइयों सहित सभी परिवारों को बिलखते हुए छोड़ गए हैं. • ओम शांति•