• पुलिस महकमे में प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर, DGP ने जारी किया आदेश

    रायपुर, 8 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में थोक में पुलिस उपनिरीक्षकों (SI) को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। डीजीपी अरुणदेव गौतम द्वारा जारी आदेश के मुताबिक निर्धारित अहर्ता पूरी करने वाले विभिन्न जिलों में पदस्थ 61 उपनिरीक्षकों को प्रमोशन का लाभ दिया गया है। जारी आदेश में यह भी इंगित किया गया है कि यदि किसी कर्मचारी के खिलाफ कोई विभागीय जांच या आपराधिक प्रकरण लंबित है जिससे पदोन्नति प्रभावित होती है तो प्रमोशन निरस्त किया जाएगा। साथ ही यह योग्यता सूची 18 महीने अथवा नई योग्यता सूची बनने तक प्रभावशील होगी। पढ़िए पदोन्नति आदेश..