बिन शादी 9 बच्चों की मां बनी पंजाबी सिंगर सुनंदा, प्यार में मिले धोखे ने बदल दी जिंदगी
फेमस पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा 'जानी तेरा ना, दूजी वार प्यार और बिल्ली अक्ख, जैसे गानों के लिए जानी जाती है. वो 32 साल की है लेकिन अभी तक शादी नहीं की है. बावजूद इसके 9 बच्चों की मां है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ विशेष रिपोर्ट :-
नई दिल्ली, 13 जुलाई 2026. सुनंदा शर्मा एक वक्त पर पंजाबी म्यूजिक प्रोड्यूसर पुष्पिंदर धालीवाल संग रिलेशन मे थीं. लेकिन सिंगर को धोखा मिला और उनके पैसे हड़प कर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया. इस पर काफी विवाद हुआ था. बावजूद इसके सुनंदा शर्मा टूटी नहीं. मीडिया से बातचीत में सिंगर ने बताया कि ब्रेकअप के बाद स्पिरिचुअलिटी ने उन्हें कितना बदला है. ऊपर वाले की कृपा से उनके पास आज खुद का घर है, पैसा और शोहरत सबकुछ है.
सुनंदा के दिल के दरवाजे तो इसके बाद बंद हो गए लेकिन उन्होंने अपना ममता को कम नहीं होने दिया और उन बच्चों को गोद लिया जो जिंदगी से सताए हुए थे. 9 बच्चों को गोद लेने के बाद, उनकी और भी बच्चे अडॉप्ट करने की ख्वाहिश है. सुनंदा बच्चों का जिक्र होते ही इमोशनल हो गई और अपनी आंसू छुपाते हुए बोलीं - मैं 9 बच्चों की मां हूं. 2 तो मेरे भाई के बच्चे हैं. बाकी स्कूल में पढ़ रहे हैं, कुछ बच्चियां है वो कॉलेज जाती है. एक लड़का है वो यूनिवर्सिटी में पढ़ता है और भी 2 बच्चे हैं.
मदरहुड की फीलिंग पर बात करते हुए सुनंदा शर्मा ने कहा कि - हर एक इंसान चाहता है कि वो शादी करे. लेकिन मेरे साथ ऊपर वाले का राब्ता कुछ अधिक ही प्यारा है. " मैंने जो- जो जिंदगी में चाहा मुझे वह सब मिला है. मैं 32 साल की हूं. मुझे मदरहुड की फीलिंग को एक्सपीरियंस करना था, मां कैसी होती है. मुझे उसने वो भी दिया, चाहे जरिया कोई भी हो."
"और एक - दो नहीं 9 बच्चों की मां बनाया. अभी मैं कोशिश कर रही हूं कुछ और बच्चों को अडॉप्ट कर सकूं. मैं ऐसे बच्चे ढूंढती हूं जिनका कोई नहीं होता. पिछले साल मैंने एक बच्चे को अडॉप्ट किया. जिसकी मां मर गई थीं और उसके पिता ने दूसरी शादी करने के लिए उसे छोड़ दिया था. सुनंदा शर्मा बताती है कि पिछले 2 साल में उनकी जिंदगी ने ऐसी करवट ली कि फिर कभी उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. अब उन्हें शादी से ज्यादा बच्चों को और अपने परिवार की देखभाल करना अधिक अच्छा लगता है. इसके अलावा वो दुनिया घूमना पसंद करती हैं."