पुरी रथ यात्रा में भगदड़ का दावा: दो श्रद्धालुओं की मौत, घायलों को स्ट्रेचर पर ले जाती दिखी टीम
ओड़िशा के पुरी में तेज बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की भारी मौजूदगी के बीच 9 दिवसीय वार्षिक रथ यात्रा 16 जुलाई (गुरुवार ) को शुरू हुई. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ के साथ संवाददाता अभय बनर्जी की रिपोर्ट:-
भुवनेश्वर/ पुरी, 16 जुलाई 2026. रथ यात्रा के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि रथ यात्रा के दौरान अचानक भीड़ बढ़ने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग बीमार पड़ गए. एक अलग घटना में, एक और व्यक्ति की कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा पड़ने) से मौत हो गई. वहीं एक वीडियो में प्रशासन के कर्मचारी बेहोश श्रद्धालुओं को स्ट्रेचर पर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भगदड़ का किया दावा, श्रद्धालुओं की मौत पर जताया दुख
ओड़िशा यह पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पोस्ट किया, " रथ यात्रा के दौरान बड़दंड में मची भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है. मैं जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति और घायल हुए सैकडों श्रद्धालुओं के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं एवं दुख की इस घड़ी में बीजू जनता दल के सभी कार्यकर्ता हर संभव मदद देंगे.
भारी बारिश के बीच रथ यात्रा की रस्में, महाप्रभु के दर्शन के लिए उमड़ा जन-सैलाब
पूरे देश में आज रथ यात्रा की धूम देखने को मिल रही है. वहीं ओड़िशा के पुरी के श्री मंदिर में आयोजित 9 दिवसीय विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा गुरुवार से शुरू हो गई है और इसका समापन नीलाद्री बीजे के साथ 27 जुलाई को होगा. जगन्नाथ रथ यात्रा में देश विदेश के श्रद्धालु पूरी पहुंचे हैं. झमाझम बारिश भी नहीं डिगा सकी भक्तों का हौसला. पारंपरिक रीति - रिवाजों के बीच 'जय जगन्नाथ' से गूंजा पुरी शहर.
भक्तों की भीड़ बढ़ने से बिगड़े हालात
पुरी जगरनाथ मंदिर के सिंहद्वार पर रथ यात्रा के लिए भक्तों की भीड़ बेकाबू होने के कारण कई भक्तों को स्टेचर पर बाहर निकल गया.
रथ यात्रा पर बारिश का साया
विश्व प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ रथ यात्रा पर इस बार बारिश का साया देखने को मिला. जिससे पूरी का बड़डांड कई स्थानों पर जलमग्न हो गया. लगातार बारिश के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है. बारिश से महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के तीनों रथ भी भीग गए और चारों तरफ पानी जमा हो गया.
एंबुलेंस के लिए लोगों ने बनाया रास्ता
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होने के लिए पूरी में लाखों की भीड़ जुटी. इसी दौरान एक व्यक्ति बेहोश हो गया, जिसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया. तेज बारिश के दौरान लोगों ने एंबुलेंस को जगह बनाकर रास्ता दिया.
रथ यात्रा में शामिल हुए सोनू निगम
रथ यात्रा के मौके पर प्रसिद्ध गायक सोनू निगम पूरी पहुंचे और पत्रकारों से कहा कि 'मैं पहले भी कई बार इसके लिए गया है, लेकिन पहली बार दर्शन कर रहा हूं. यहां जो कुछ भी मैंने देखा है, वह जिंदगी भर मेरे साथ रहेगा.'
भारी बारिश के बीच भक्तों की भीड़
पुरी रथ यात्रा में भारी बारिश के बीच भक्तों की हर तरफ भीड़ उमड़ पड़ी. भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के तीन रथ नंदीघोष, दर्पदलन और तालध्वज को पुरी जगन्नाथ मंदिर के सिंह द्वारा से तीनों रथों को मोटे - मोटे रस्सों से भक्तजन खींचकर गुंडिचा मंदिर तक लेकर गए. मान्यता है कि ये ध्वज देवता यात्रा के दौरान रथों की रक्षा करते हैं.
पुरी रथ यात्रा में भगदड़ जैसे हालात, दो की मौत सैकड़ों घायल, जाने ताजा हालात
यह घटना तब हुई जब रथ यात्रा देखने के लिए ग्रांड रोड पर भारी भीड़ जमा थीं. ओड़िशा के डीजीपी वाईबी खुरानिया ने बताया कि पुरी में कई स्तरों पर सुरक्षा की इंतजाम किए गए. पुरी रथ यात्रा के दौरान भारी भीड़ में एक दम घुटने से जहां एक महिला की मौत हुई है, वहीं, हार्ट अटैक से भी एक युवक की मौत हुई है. खबर है कि कई लोग बेहोश हो गए थे तो कई लोग घायल भी हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान 35 वर्षीय क्योँझर निवासी अनिल दास के तौर पर हुई है.