युगल किशोर वर्मा बने सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के ओएसडी
रायपुर, 16 जुलाई 2026। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ के सहकारिता, वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप के निज स्थापना में उपपंजीयक सहकारी संस्थाएं युगल किशोर वर्मा को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है। सहकारिता विभाग के अवर सचिव देवलाल भारती द्वारा जारी आदेश के मुताबिक युगल किशोर वर्मा प्रतिनियुक्ति पर महाप्रबंधक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक बने रहेंगे और केवल उपायुक्त एवं उपपंजीयक कार्यालय पंजीयक सहकारी संस्थाएं के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। उन्हें अपेक्स बैंक के महाप्रबंधक के साथ-साथ सहकारिता मंत्री के ओएसडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
युगल किशोर वर्मा को सहकारिता विभाग में कार्य करने का लंबा अनुभव है। वह काफी समय से पंजीयक सहकारी संस्थाएं कार्यालय में कार्यरत रहे। इससे पहले वह बस्तर में भी सहायक पंजीयक के रूप में पदस्थ रहे। बताया जाता है कि युगल किशोर वर्मा सहकारिता एक्ट और सहकारिता की बारीकियों को बखूबी समझते हैं। यह भी चर्चा है कि सहकारिता मंत्री भी उनके लच्छेदार भाषण के कायल हैं। जुगल किशोर वर्मा अपने विशिष्ट संवाद शैली के कारण लोगों से बड़ी सहजता से कनेक्ट हो जाते हैं। बहरहाल उनकी नियुक्ति से उनके शुभचिंतकों और अपेक्स बैंक के अधिकारी- कर्मचारियों के बीच हर्ष का माहौल देखा गया है और उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं भी दी है। फिलहाल पढ़ें राज्य शासन का आदेश..